img-fluid

ई-केवायसी नहीं कराने पर कनेक्शन ब्लॉक, गैस बुकिंग ठप

October 05, 2026

  • गैस एजेंसियों के चक्कर काट रहे लोग

उज्जैन। ऐसे घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं की रसोई पर संकट खड़ा हो गया है, जिन्होंने अपने कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं करवाई थी। ऑयल कंपनियों ने उनका कनेक्शन ब्लॉक कर दिया है, जिससे बुकिंग सहित अन्य सभी सेवाएं ठप हो गई हैं।



  • ऐसे में परेशान उपभोक्ता सिलेंडर के लिए एजेंसी के चक्कर लगाने सहित सभी तरह की मशक्कत कर रहे हैं, लेकिन एजेंसी कर्मचारियों का एक ही जवाब है कि उन्हें पहले ई-केवाईसी करवाना होगी तब ही बुकिंग शुरू हो सकेगी। जानकारी के अनुसार शहर में 2.50 लाख से अधिक घरेलू एलीपीजी सिलिंडर उपभोक्ता हैं, इनमें से बडी संख्या उपभोक्ताओं ने अपने कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं करवाई थी। इस वजह से ऑयल कंपनियों ने उनके कनेक्शन ब्लॉक कर दिए हैं, उनको इसका पता तब चला जब वह अपने कनेक्शन पर सिलेंडर की बुकिंग कर रहे थे। ऐसे में जब बुकिंग नहीं हो सकी तो उन्होंने एजेंसी पर पहुंचकर जानकारी ली तो कर्मचारियों ने बताया कि ई-केवाईसी नहीं करवाई है जिससे अभी सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। ऑयल कंपनियों के अधिकारियों के अनुसार शहर के सभी घरेलू एलपीजी सिलिंडर उपभोक्ताओं को ई-केवायसी करवाना अनिवार्य है। जिन्होंने अब तक नहीं करवाई है वह करवा लें, जिससे उनका कनेक्शन और बुकिंग दोनों शुरू हो जाएगी।

    Share:

  • विक्रांत भैरव मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र के साथ पितरों की शांति के लिए हुआ महायज्ञ

    Mon Oct 5 , 2026
    उज्जैन। पितृ पक्ष में पितरों की सद्गति एवं मोक्ष के लिए विक्रांत भैरव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र जाप और हवन का आयोजन किया गया। अघोर अचल नाथ की मौजूदगी में यह आयोजन कराया गया। बाबा बम-बम नाथ श्राद्ध पक्ष में हर वर्ष सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र जाप और हवन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved