
शाहपुरा। राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस बरगी विधानसभा एवं नगर कांग्रेस के नेतृत्व में बुधवार को शहपुरा में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग प्रमुख ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। पुतले को नकली नोटों की माला भी पहनाई गई।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग पर पक्षपात के आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। युवा कांग्रेस बरगी विधानसभा अध्यक्ष विवेक सिंघई ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के पक्ष में काम कर रहा है और राहुल गांधी की गिरफ्तारी संविधान की भावना के विरुद्ध है। उन्होंने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष नीलेश जैन, जनपद उपाध्यक्ष प्रमोद शुक्ला, नगर कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम पटेल, नान्ना राय, मोनू जायसवाल, पचम सिंह, संग्राम लोधी, सुरेंद्र सिंह, राजबहादुर, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शेरू सिंह, जितेंद्र सिंह गौर, राजू जैन, संग्राम सिंह, देवांश सेगर, रीतेश नामदेव, हर्ष जायसवाल, सन्नू जैन, शिवम खटीक सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved