img-fluid

लैपटॉप-टैब छुआ तक नहीं… स्कूल का ताला तोड़ चावल-गैस सिलेंडर ले गए चोर

October 08, 2026

डेस्क: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के पितकी में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय चोरी की वारदात सामने आई है. चोरों ने स्कूल के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया. इसके बाद किचन में रखी चावल की चार बोरियां, दो गैस सिलेंडर और खाना बनाने के बर्तन चोरी कर लिए. हालांकि, कार्यालय में रखे लैपटॉप, टैब और म्यूजिक सिस्टम को चोरों ने नहीं छुआ.

घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने बच्चों के मिड-डे मील की व्यवस्था प्रभावित न होने देने के लिए तत्काल वैकल्पिक इंतजाम करने की बात कही है. स्कूल में करीब 125 बच्चे पढ़ते हैं और बुधवार को उनके लिए मिड-डे मील चालू रखने की व्यवस्था की गई है.

चोरी की जानकारी बुधवार सुबह उस समय हुई, जब सहायक शिक्षिका ऑलिव धनवार रोजाना की तरह स्कूल पहुंचीं. उन्होंने देखा कि स्कूल के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है. इसके अलावा कार्यालय और किचन रूम के ताले भी टूटे मिले. उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी स्कूल प्रबंधन को दी. सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान सह विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गौरी शंकर सिंह मौके पर पहुंचे. स्कूल परिसर की जांच करने पर चोरी की बात पता चली. जांच के दौरान मुख्य गेट के पास एक गैस सिलेंडर बोरे में बंधा हुआ मिला. वहीं, कार्यालय की तीन अलमारियां खुली हुई थीं. हालांकि, उनमें रखे महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक सामान को चोरों ने नहीं चुराया.


  • स्कूल प्रबंधन के मुताबिक, चोरों ने मुख्य रूप से मिड-डे मील किचन को निशाना बनाया. वहां बच्चों के भोजन के लिए रखा चावल, गैस सिलेंडर और खाना बनाने के बर्तन गायब मिले. चावल की चार बोरियां और दो गैस सिलेंडर चोरी होने की जानकारी सामने आई है. वहीं, कार्यालय में मौजूद लैपटॉप, टैब और म्यूजिक सिस्टम सुरक्षित मिले. इससे प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि चोरों ने किचन में रखी ऐसी चीजों को निशाना बनाया, जिन्हें आसानी से उठाकर ले जाया जा सकता था.

    प्रधानाध्यापक शिवराम गोप ने बताया कि चोरी की घटना रात करीब 2 से 3 बजे के बीच होने की आशंका है. सुबह स्कूल खुलने के बाद ताले टूटे मिलने पर मामले की जानकारी हुई. प्रधानाध्यापक ने घटना की जानकारी विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गौरी शंकर सिंह, बीआरसी नीमडीह और नीमडीह थाना को लिखित आवेदन के माध्यम से दी है. पुलिस को मामले की सूचना दिए जाने के बाद चोरी से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू की गई है.

    ग्रामीणों के अनुसार, पितकी गांव में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं. ग्रामीणों ने बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय पितकी में भी पहले चोरी हो चुकी है और यह स्कूल में चोरी की दूसरी घटना है. स्कूल में हुई चोरी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है. उनका कहना है कि स्कूल से मिड-डे मील का सामान चोरी होने का सीधा असर बच्चों की भोजन व्यवस्था पर पड़ सकता है. फिलहाल स्कूल प्रबंधन ने बुधवार को 125 बच्चों के लिए मिड-डे मील की व्यवस्था जारी रखने का फैसला किया है. पुलिस मामले की जांच कर चोरों का पता लगाने में जुटी है.

    Share:

  • परिवहन विभाग के फेसलेस ऑटो अप्रूवल सिस्टम पर उठे सवाल

    Thu Oct 8 , 2026
    उज्जैन। परिवहन मंत्रालय द्वारा मध्यप्रदेश सहित देश के अधिकांश राज्यों में वाहन ट्रांसफर की प्रक्रिया को आसान और तेज बनाने के लिए शुरू किया गया फेसलेस ऑटो अप्रूवल सिस्टम पहले ही महीने में सवालों के घेरे में आ गया है। व्यवस्था लागू होने के करीब एक माह में प्रदेश में करीब 8 हजार और उज्जैन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved