img-fluid

MP: भोपाल के न्यू मार्केट में सिलेंडर फटने से छोले-भटुरे की दुकान में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे लोग

October 09, 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) से भीषण आग (Massive fire) लगने की खबर सामने आई है। यह घटना न्यू मार्केट (New Market) में छोले-भटूरे की दुकान पर हुई। दुकान में सिलेंडर फटने से भीषण आग लगी, जिसकी लपटे 25-30 फीट तक पहुंच गईं। आग इतनी भीषण थी कि आस-पास की 5-6 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। वहां लगीं 10-12 रेहड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है।

जानकारी के मुताबिक, आग लगने के समय मार्केट में करीब 50-60 लोग थे। इसी दौरान सिलेंडर फटा और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग को भड़कते देख दुकान की पहली मंजिल पर मौजूद कर्मचारी और दुकानदार नीचे कूद गए। उन्हें हल्की-फुल्की चोटें भी आई हैं। आग की जानकारी दमकल विभाग को मिली तो फायर ब्रिगेड की 15 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।


  • भाजपा विधायक भगवानदास ने कहा- यहां छोले-भटूरे की दुकान में आग की सूचना मिली थी। यहां आग लगातार बढ़ती जा रही है। पास की बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक और कपड़ों की दुकानों में आग बढ़ रही है। मैंने नगर निगम से बात की। फायर ब्रिगेड से बात की। वल्लभ भवन से भी बात की। सबको बोलकर ज्यादा से ज्यादा दमकल की गाड़ियां यहां मौके पर लगाई गई हैं। अभी तक जो सूचना मिली है कि पांचवी दुकान भी आग की चपेट में आ गई है। लगातार आग बुझाने की कोशिश हो रही है।

    प्रत्यक्षदर्शी निलेश पाटिल के अनुसार भटूरे तलते समय अचानक आग भड़की और ऊपर लगे बैनर ने भी आग पकड़ ली। सामने की दुकान के संचालक संजय कुमार जैन ने बताया कि उन्होंने नगर निगम की दमकल को सूचना दी थी और उनके अनुसार करीब आधे घंटे बाद दमकल वाहन पहुंचा। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यू मार्केट चौराहे पर अतिक्रमण और मंदिर के सामने जाम के कारण दमकल वाहनों को अंदर पहुंचने में परेशानी हुई।

    आग के बाद व्यापारियों ने महापौर और विधायक सबनानी के समक्ष न्यू मार्केट में अतिक्रमण को लेकर विरोध जताया। विधायक ने कहा कि घटना सबक है और जल्द ही न्यू मार्केट को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। बालाजी छोले-भटूरे की दुकान खेड़ापति हनुमान मंदिर के पीछे स्थित है और दुकान तथा मंदिर के बीच दीवार होने से आग मंदिर तक नहीं पहुंची। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के बाद दुकान और आसपास के क्षेत्र की जांच शुरू कर दी, ताकि आग दोबारा न भड़के।

    Share:

  • UP : अमेठी से सपा को झटका, राकेश प्रताप, अभय और विनोद चतुर्वेदी 14 को विधिवत होंगे BJP के

    Fri Oct 9 , 2026
    लखनऊ. विधानसभा चुनाव (assembly elections) से कुछ महीने पहले उत्तर प्रदेश (UP) की सियासत (Politics) में एक और बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम होने जा रहा है। समाजवादी पार्टी (SP) से बगावत कर चुके तीन विधायक अब औपचारिक तौर पर भाजपा (BJP) का दामन थामेंगे। इनमें राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी शामिल हैं। नवरात्रि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved