img-fluid

कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर मायावती बोलीं- बहुजन समाज को शोषित से शासक बनाया

October 09, 2026

लखनऊ. बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने पार्टी के संस्थापक कांशीराम (Kanshiram) के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि कांशीराम ने देश में सदियों से पिछड़े और शोषित बहुजन समाज को वोट की ताकत के जरिए सत्ता की मास्टर चाबी सौंपने और उन्हें शासक वर्ग बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया।

मायावती ने अपने संदेश में कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर के आत्म-सम्मान और स्वाभिमान के आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए कांशीराम ने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनके इसी मिशनरी संकल्प का परिणाम था कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में बसपा की चार बार सरकार बनी।


  • महापुरुषों के विचारों को जमीन पर उतारा
    पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बसपा सरकारों के दौरान सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति के ऐतिहासिक कार्य किए गए। इस दौरान महात्मा ज्योतिबा फुले, श्री नारायणा गुरु, छत्रपति शाहूजी महाराज और डॉ. बी.आर. आंबेडकर जैसे महान संतों व महापुरुषों के समतावादी विचारों को धरातल पर उतारकर संविधान की पवित्र मंशा को पूरा किया गया।

    उत्तर प्रदेश में कानून के राज का दिया उदाहरण
    मायावती ने यह भी रेखांकित किया कि उत्तर प्रदेश में बसपा शासन के दौरान अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में ‘कानून द्वारा कानून का राज’ स्थापित किया गया। जनहित और विकास के कार्यों के जरिए एक पारदर्शी और जन-कल्याणकारी सरकार देना ही कांशीराम को पार्टी की ओर से सच्ची श्रद्धांजलि है। परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर बसपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने भी कांशीराम के अधूरे मिशन को पूरा करने का संकल्प दोहराया।

    बसपा संस्थापक कांशीराम के शुक्रवार को 20वें परिनिर्वाण दिवस पर बसपा सुप्रीमो मायावती मॉल एवेन्यू स्थित केंद्रीय कैंप कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ईशान आनंद दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। हाल ही में पार्टी में वापसी के बाद दोबारा राष्ट्रीय संयोजक बनाए गए आकाश आनंद का कार्यक्रम अभी तय नहीं है।

    राजधानी के कांशीराम स्थल में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल को मुख्य अतिथि बनाया गया है। वहीं, राजधानी में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता और समर्थक आने लगे हैं। शहर में बड़े पैमाने पर नीले रंग के पोस्टर लगाए गए हैं। बसपा नेताओं का अनुमान है कि कार्यक्रम में करीब कई लाख लोग शिरकत करेंगे। हालांकि, बीते वर्ष की तरह मायावती इसे संबोधित नहीं करेंगी। समर्थकों को उम्मीद थी कि इस कार्यक्रम को संबोधित करने की जिम्मेदारी आकाश आनंद को दी जा सकती है।

    Share:

  • ट्रंप का बड़ा ऐलान... बोले- 3 नवंबर के मध्यावधि चुनाव से पहले ईरान पर नहीं करेंगे हमला

    Fri Oct 9 , 2026
    वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने गुरुवार को ऐलान किया तीन नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव (Mid-term Election) से पहले अमेरिका (America) ईरान (Iran) पर फिर से हमला नहीं करेगा। रिपब्लिकन उम्मीदवारों के लिए इस सप्ताह प्रचार करते हुए ट्रंप ने संकेत दिया था कि उन्हें भरोसा है कि युद्ध […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved