img-fluid

जोधपुर से फिर जुड़ेगा इंदौर…पर जबलपुर का टूटेगा हवाई कनेक्शन

October 10, 2026

25 अक्टूबर से शुरू होगी जोधपुर की सीधी उड़ान, लेकिन जबलपुर के कारण निराशा

इंदौर। 25 अक्टूबर से लागू होने वाले विंटर शेड्यूल (Winter Schedule) में इंडिगो एयरलाइंस (IndiGo Airlines) इंदौर से जोधपुर (Indore to Jodhpur) के बीच सीधी उड़ान दोबारा शुरू करने जा रही है। वहीं कंपनी इंदौर से जबलपुर (Jabalpur) के बीच संचालित दोनों उड़ानों को बंद करेगी। ऐसे में नए शेड्यूल में यात्रियों को एक ओर नई कनेक्टिविटी मिलेगी तो दूसरी ओर मौजूदा हवाई संपर्क का विकल्प खत्म हो जाएगा।


  • छह महीने बाद जोधपुर उड़ान
    इंदौर से जोधपुर के बीच सीधी उड़ान 25 अक्टूबर से शुरू होगी। इंडिगो ने इसके लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है। शेड्यूल के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट (6ई-7676/7675) जोधपुर से सुबह 9 बजे रवाना होकर 10.25 बजे इंदौर पहुंचेगी, वहीं इंदौर से सुबह 11.10 बजे रवाना होकर दोपहर 12.40 बजे जोधपुर पहुंचेगी। इससे जोधपुर के साथ आसपास के शहरों में आने-जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। फिलहाल इंदौर से राजस्थान के लिए जयपुर की उड़ान संचालित हो रही है। जोधपुर की सीधी उड़ान शुरू होने से राजस्थान के दूसरे प्रमुख शहर से भी इंदौर का हवाई संपर्क स्थापित होगा।

    जबलपुर जाने-आने वालों के सामने बढ़ेगी मुश्किल
    विंटर शेड्यूल में इंदौर-जबलपुर हवाई संपर्क खत्म होने से नियमित हवाई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसका असर खासतौर पर उन वकीलों पर पड़ सकता है, जो इंदौर से जबलपुर के बीच नियमित यात्रा करते हैं। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की मुख्य पीठ जबलपुर में होने के कारण बड़ी संख्या में वकीलों का दोनों शहरों के बीच आना-जाना रहता है। उड़ानें बंद होने के बाद उन्हें सड़क या रेल मार्ग का विकल्प चुनना पड़ सकता है, जिससे यात्रा में अधिक समय लगेगा।

    कुछ और नई उड़ानें भी मिलने की उम्मीद
    डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) साल में दो बार देशभर के हवाई अड्डों से संचालित उड़ानों का शेड्यूल जारी करता है। अक्टूबर के अंत से मार्च के अंत तक लागू रहने वाले शेड्यूल को विंटर शेड्यूल और मार्च के अंत से अक्टूबर के अंत तक लागू रहने वाले शेड्यूल को समर शेड्यूल कहा जाता है। एयरलाइंस इस दौरान नई उड़ानें शुरू करने, मौजूदा उड़ानें बंद करने और उनके समय में बदलाव जैसे निर्णय लेती हैं। इस बार 25 अक्टूबर से लागू होने वाले विंटर शेड्यूल में इंदौर से जोधपुर की सीधी उड़ान की घोषणा तो हो चुकी है, इसके साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि शेड्यूल फाइनल होने पर इंदौर के खाते में कुछ और भी नई उड़ानें जुड़ेंगी।

    Share:

  • तलाक के बाद पिता ने बेटी का किया यौन शोषण, अदालत ने सुनाई 20 साल की सश्रम कैद

    Sat Oct 10 , 2026
    पालघर। महाराष्ट्र के पालघर (Palghar, Maharashtra) जिले में सात वर्षीय बेटी का यौन शोषण (Sexual Exploitation) करने के मामले में अदालत ने उसके पिता को 20 साल की सश्रम कारावास (Rigorous imprisonment) की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। विशेष न्यायाधीश एएच काशिकर ने 5 अक्टूबर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved