img-fluid

इंदौर: सुबह-सुबह पीली जीपों से मुनादी, घबराए लोगों ने खुद तोड़ना शुरू किए घर

October 11, 2026

  • कंडीलपुरा से किला मैदान की 80 फीट चौड़ी सड़क में 105 बाधाएं
  • 104 फीट चौड़ी बनना है सड़क, लेकिन रहवासियों के विरोध के चलते फिलहाल 80 फीट के मान से निर्माण

इंदौर। नगर निगम (Municipal council) कंडीलपुरा (Kandeelpura) से किला मैदान महाकाली मंदिर (Kila Maidan Mahakali Temple) तक 104 फीट चौड़ी सड़क बनाने की तैयारी में था, लेकिन पिछले दिनों रहवासियों ने इसका पुरजोर विरोध किया था, जिसके चलते निगम फिलहाल वहां 80 फीट चौड़ाई के मान से सड़क बनाने जा रहा है। इस मान से 105 बाधक मकान-दुकानों के हिस्से सड़क की जद में आ रहे हैं। आज सुबह-सुबह निगम के अफसरों ने पीली जीपों के माध्यम से पूरे क्षेत्र में मुनादी की तो लोग घबरा गए और अपने स्तर पर बाधक हिस्से हटाना शुरू कर दिए।


  • जिंसी सड़क के कई हिस्सों में लाइनों के काम के साथ सड़क निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं। वहीं अब नगर निगम पास की सड़कों के भी निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी में है। जिंसी वर्कशाप के सामने से कंडीलपुरा से सीधे किला मैदान को जोड़ने वाली वर्षों पुरानी सड़क को भी 104 फीट चौड़ी बनाने की तैयारी थी, लेकिन पिछले दिनों जनप्रतिनिधियों और अफसरों के दौरे के दौरान रहवासियों ने सड़क की चौड़ाई को लेकर विरोध जताया था और कहा था कि उनके वर्षों पुराने मकान पूरी तरह सड़क की चपेट में आ जाएंगे। कई मकानों पर बैंकों के लोन भी हैं और ऐसे में वे सड़क पर आ जाएंगे। इसी के चलते निगम ने फिलहाल इस सड़क को 80 फीट के मान से बनाने की तैयारी की है। आज सुबह नगर निगम अधिकारी आनंद रैदास सहित कई अफसर क्षेत्र में पहुंचे और कंडीलपुरा से लेकर किला मैदान तक बाधक मकान-दुकानों के हिस्से हटाने के लिए रहवासियों को चेतावनी दी। पीली जीपों से हुई मुनादी के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया और लोग खुद अपने मकान-दुकान के बाधक हिस्से हटाने में जुट गए। वहां आसपास के कई हिस्सों में बैरिकेड््स लगाकर रास्ते बंद कर दिए गए थे, ताकि रहवासियों द्वारा की जा रही तोड़फोड़ के दौरान कोई हादसा न हो। इस सड़क में एक पुल भी है, जिसे तोड़कर नया बनाए जाने को लेकर निर्णय होना है। वर्तमान में उक्त सड़क कई जगह इतनी संकरी है कि वहां आए दिन यातायात जाम होता है। इसी के चलते इसे नया बनाने की तैयारी है। मास्टर प्लान की इस सड़क के लिए दो बार पहले भी रहवासियों के साथ अफसरों की बैठक हो चुकी थी।

    Share:

  • इंदौर: भारत-वेस्टइंडीज क्रिकेट मैच के पहले निगम ने वसूले 15 लाख

    Sun Oct 11 , 2026
    इंदौर। होलकर स्टेडियम (Holkar Stadium) में आज हो रहे भारत-वेस्टइंडीज (India-West Indies) के क्रिकेट मैच (cricket match) के पहले नगर निगम (Municipal council) द्वारा एंटरटेनमेंट टैक्स के रूप में 15 लाख रुपए की राशि प्राप्त कर ली गई है। मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित किए गए इस मैच के टिकट बेचे जा चुके हैं। टिकट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved