img-fluid

पीपीपी मोड के शौचालयों में ताला और गंदगी देख बिफर गए महापौर

October 15, 2026

  • सागरदीप को टर्मिनेशन नोटिस देकर एक लाख का ठोंका जुर्माना, सुलभ इंटरनेशनल पर भी 25 हजार का फाइन

जबलपुर। नवरात्र और दशहरे के दौरान शहर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सार्वजनिक सुविधाएं दुरुस्त रखने के नगर निगम के दावों के बीच पीपीपी मोड पर संचालित शौचालयों की बदहाल स्थिति सामने आई है। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नूÓ के औचक निरीक्षण में दशहरा मार्ग के कई पीपीपी शौचालय बंद मिले। परिसरों में गंदगी और कब्जे की स्थिति देखकर महापौर ने नाराजगी जताई और संबंधित एजेंसियों के साथ जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए।


  • महापौर ने शास्त्री ब्रिज, नागरथ चौक, सिविक सेंटर और ज्योति टॉकीज सहित प्रमुख क्षेत्रों के सार्वजनिक प्रसाधन केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम द्वारा संचालित शौचालय साफ-सुथरे मिले, जबकि पीपीपी मोड पर संचालित शौचालय बंद पाए गए। कुछ परिसरों में गंदगी के साथ लोगों के रहने की बात भी सामने आई। व्यवस्थाओं में लापरवाही पर निगम प्रशासन ने सागरदीप एजेंसी को टर्मिनेशन नोटिस जारी करते हुए एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है। वहीं, सुलभ इंटरनेशनल पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। होर्डिंग शाखा प्रभारी सहित सीएसआई और एसआई को भी नोटिस जारी किए गए हैं। संबंधित सुपरवाइजर का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। महापौर ने निर्देश दिए कि बंद शौचालयों को 24 घंटे के भीतर दुरुस्त कर आम नागरिकों और श्रद्धालुओं के लिए चालू किया जाए। साथ ही, सभी सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों की जांच कर दो दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी सीएसआई और एसआई को सौंपी गई है। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान, उपायुक्त संभव अयाची, कार्यपालन यंत्री एवं होर्डिंग शाखा प्रभारी शैलेन्द्र कौरव, स्वास्थ्य अधिकारी सुनील दुबे, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, आनंद राव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्व के दौरान शहर आने वाले श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शौचालयों की व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित एजेंसियों के साथ जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • विदेशी डॉक्टर बन कर युवक से की 1.87 लाख रुपये की ठगी

    Thu Oct 15 , 2026
    संजीवनी नगर निवासी युवक को इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर जालसाजों ने फंसाया जबलपुर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दोस्ती कर विदेशी नागरिक बनकर धोखाधड़ी करने वाले साइबर अपराधियों ने शहर के एक युवक को अपना नया शिकार बनाया है। अज्ञात साइबर ठग ने खुद को विदेशी डॉक्टर बताते हुए भारत आने और यहां ठहरने का नाटक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved