img-fluid

सूना-सूना देवास गेट… क्या नया बनेगा बस स्टैंड का भवन

October 15, 2026

  • राजा भाऊ महाकाल बस स्टैंड का भवन हो गया है जर्जर-बहु मंजिला इमारत बनाए नगर निगम

उज्जैन। देवास गेट के बस स्टैण्ड का भवन शहीद राजाभाऊ महाकाल के नाम से रखा गया है लेकिन इसकी हालत इतनी बुरी हो चुकी है कि शहीद के सम्मान को ठेस पहुँच रही है। अभी देवासगेट से बसों का संचालन बंद किया है लेकिन सच्चाई यह है कि यह भवन बस स्टैण्ड के लायक है ही नहीं और देवासगेट क्षेत्र में फिलहाल तो सन्नाटा पसरा हुआ है तथा गाडिय़ाँ नहीं आ रही।



  • अब एलिवेटेड ब्रिज निर्माण के चलते 12 अक्टूबर से देवास गेट बस स्टैंड से बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। यहां से चलने वाली बसें नानाखेड़ा बस स्टैंड और अगर नाके से संचालित हो रही हैं। बसों की आवाजाही बंद होने के बाद देवास गेट क्षेत्र की रौनक भी खत्म हो गई है। जहां दिनभर यात्रियों की भीड़ और बसों की चहल-पहल रहती थी, वहां अब सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। बस स्टैंड का संचालन बंद होने के बाद अब शहर में इसके भविष्य को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। आगामी सिंहस्थ 2028 से पहले क्या नगर निगम इस जर्जर भवन की जगह नया बस स्टैंड बना पाएगा? लोगों का कहना है कि बार-बार मरम्मत के बजाय यहां बहुमंजिला भवन बनाया जाना चाहिए, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलें और जगह का भी सही उपयोग हो सके। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016 में भी बस स्टैंड के नवीनीकरण की योजना बनी थी, लेकिन उस पर अमल नहीं हुआ। अब सिंहस्थ 2028 नजदीक है और शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कई निर्माण कार्य चल रहे हैं। ऐसे में राजा भाऊ महाकाल बस स्टैंड के जर्जर भवन का भविष्य भी अहम सवाल बन गया है।

    Share:

  • सिंहस्थ 2028 के लिए बिजली का 376 करोड़ की योजना

    Thu Oct 15 , 2026
    1000 ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे 43 किमी नई हाइटेंशन लाइन उज्जैन। सिंहस्थ 2028 के लिए विद्युत कंपनी ने बिजली के काम का प्लान तैयार कर लिया है। सिंहस्थ क्षेत्र में 376 करोड़ रुपए से विद्युतीकरण किया जाएगा। सिंहस्थ के दौरान निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति देने के लिए 3360 हेक्टेयर के मेला क्षेत्र के लिए विभाग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved