img-fluid

भारत-पोलैंड मिलकर बनेंगे AI की नई ताकत, पोलिश पीएम ने दिया तकनीकी साझेदारी का प्रस्ताव

October 23, 2026

नई दिल्ली। भारत दौरे पर आए पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने भारत और पोलैंड के बीच मजबूत तकनीकी साझेदारी की अपील की है। उन्होंने भारत के साथ एआई, डिजिटल प्रोडक्ट्स और अंतरिक्ष में सहयोग की इच्छा जाहिर की। ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट 2027 को संबोधित करते हुए टस्क ने कहा, पोलिश कंपनियां खास तकनीक और विशेषज्ञता दे सकती हैं, जबकि भारतीय कंपनियां उत्पादन, सेवाएं बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने में मदद कर सकती हैं।


  • पोलिश पीएम ने कहा, हम पार्टनरशिप का मौका देख रहे हैं, जिसमें पोलिश और भारतीय कंपनियां अपनी रिसर्च और डेवलेपमेंट टीम, टेक्नोलॉजी और कैपिटल को मिलाकर मार्केट में नए डिजिटल प्रोडक्ट्स ला सकती हैं। उन्होंने कहा कि भारत और पोलैंड के पास मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमेशन, डेटा एनालिसिस, डायग्नोस्टिक्स और बुनियादी ढांचा प्रबंधन के लिए मिलकर एआई सिस्टम डेवलेप करने की क्षमता है। उन्होंने दोनों देशों के मशीन लर्निंग, डेटा एनालिसिस और एआई को लेकर रिसर्च संस्थानों के बीच मजबूत सहयोग की अपील की।

    पोलिश पीएम ने कहा, अब घोषणाओं को जॉइंट वेंचर में बदलने का समय आ गया है। दोनों देशों के आपसी रिश्ते रणनीतिक साझेदारी तक पहुंच गए हैं, जिनमें तकनीकी, साइबर सिक्योरिटी और अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग एक्शन प्लान का हिस्सा है।

    Share:

  • कोलकाता एयरपोर्ट को बम की धमकी, शौचालय में हाथ से लिखा नोट बरामद

    Fri Oct 23 , 2026
    कोलकाता। कोलकाता एयरपोर्ट को बम की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षाबल जांच में जुटे हैं। हालांकि अभी तक कोई संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट के शौचालय में हाथ से लिखा एक नोट बरामद हुआ, जिसमें लिखा है कि एयरपोर्ट के बोर्डिंग गेट पर बम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved