img-fluid

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस की हरी झंडी, पहले सुरक्षा कारणों के चलते नहीं मिली थी इजाजत

October 23, 2026

नई दिल्ली। दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के फैंस के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने सिंगर के ‘ऑरा इंडिया टूर’ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मंजूरी दे दी है। सुरक्षा व्यवस्था (Security arrangements) को लेकर पुलिस और आयोजकों के बीच कई दौर की बैठकें हुईं, जिसके बाद कार्यक्रम को हरी झंडी मिली। इससे पहले सुरक्षा संबंधी चिंताओं और कानून-व्यवस्था से जुड़ी जिम्मेदारियों का हवाला देते हुए पुलिस ने आयोजन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद कॉन्सर्ट के रद्द होने की अटकलें तेज हो गई थीं। हालांकि, अब अनुमति मिलने के बाद आयोजकों ने राहत की सांस ली है और कार्यक्रम की तैयारियां आगे बढ़ने की उम्मीद है।

30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा कॉन्सर्ट
दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। पहले इस कार्यक्रम की तारीख 1 नवंबर बताई जा रही थी, लेकिन बाद में इसे बदलकर 30 अक्टूबर कर दिया गया। अब पुलिस की मंजूरी मिलने के बाद शो के आयोजन का रास्ता साफ हो गया है। इस कॉन्सर्ट में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना पुलिस और आयोजकों के लिए अहम होगा।


  • पहले सुरक्षा कारणों से नहीं मिली थी अनुमति
    कॉन्सर्ट को लेकर विवाद तब शुरू हुआ, जब दिल्ली पुलिस के दक्षिण जिला उपायुक्त कार्यालय ने आयोजकों को पत्र लिखकर अनुमति देने से इनकार कर दिया था। यह पत्र टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म BookMyShow को भेजा गया था। इसमें सुरक्षा संबंधी खतरों से मिले इनपुट, त्योहारी सीजन के दौरान कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारियों और अन्य महत्वपूर्ण चिंताओं का हवाला दिया गया था। पुलिस के पत्र में कहा गया था कि 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले ‘दिलजीत दोसांझ के ऑरा इंडिया टूर दिल्ली’ के आयोजन के अनुरोध की समीक्षा की गई है, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस फैसले के बाद कॉन्सर्ट पर संकट के बादल मंडराने लगे थे और शो के रद्द होने की चर्चाएं होने लगी थीं।

    सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुईं कई दौर की बैठकें
    अनुमति से इनकार किए जाने के बाद कॉन्सर्ट के आयोजन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट और कानून-व्यवस्था से जुड़ी चिंताओं को देखते हुए कार्यक्रम की मंजूरी पर सवाल उठ रहे थे। इसके बाद पुलिस और आयोजकों के बीच सुरक्षा इंतजामों को लेकर कई दौर की बैठकें हुईं। चर्चा के बाद दिल्ली पुलिस ने कार्यक्रम को अनुमति दे दी। अब सभी की नजरें 30 अक्टूबर को होने वाले इस कॉन्सर्ट पर हैं, जहां दिलजीत दोसांझ एक बार फिर अपने संगीत से दिल्ली के दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

    क्या है बुक माय शो का कहना?
    आयोजक BookMyShow Live ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट रद्द नहीं हुआ था, बल्कि इसकी अनुमति अस्थायी रूप से रोकी गई थी, जिस पर दोबारा विचार करने के बाद मंजूरी दे दी गई है। आयोजकों के मुताबिक त्योहारी सीजन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन के इंतजाम करने को कहा था। इसके बाद BookMyShow Live ने पुलिस के साथ बैठक कर विस्तृत योजना पेश की और सुरक्षा व यातायात से जुड़ी सभी आवश्यक शर्तों का पालन करने का भरोसा दिया। आयोजकों ने कहा कि वे पुलिस के साथ मिलकर दर्शकों के साथ-साथ स्थानीय यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दिल्ली में 30 अक्टूबर को होने वाला यह कॉन्सर्ट दिलजीत दोसांझ के ऑरा वर्ल्ड टूर के भारत चरण की शुरुआत करेगा। इसके बाद उनका टूर इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ और चंडीगढ़ समेत छह शहरों में पहुंचेगा। इससे पहले दिलजीत उत्तरी अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के कई देशों में परफॉर्म कर चुके हैं।

    Share:

  • इंदौर में अथर्व स्पोर्ट्स वेयर के नए शोरूम का शुभारंभ, खिलाड़ियों और पहलवानों को मिलेगी विशेष रियायत

    Fri Oct 23 , 2026
    दिल्ली के रेट पर अब इंदौर में उपलब्ध होंगे स्पोर्ट्स वेयर, युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना पहली प्राथमिकता : अथर्व गुर्जर इंदौर। शहर में अथर्व स्पोर्ट्स वेयर (Atharv Sportswear) के नवीन शोरूम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शोरूम के सीईओ एवं पहलवान अथर्व गुर्जर ने कहा कि अब इंदौर के खिलाड़ियों, युवाओं और पहलवानों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved