img-fluid

एसआईआर और ज्ञानेश कुमार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

October 23, 2026


नई दिल्ली । एसआईआर और ज्ञानेश कुमार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे (Demonstrating against SIR and Gyanesh Kumar)कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया (Several Protesters have been taken into Custody) ।

  • दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के विरोध में सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया । प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारी उनके पोस्टर लेकर पहुंचे और ‘ज्ञानेश कुमार गद्दी छोड़ो’ के नारे लगाए। यह प्रदर्शन ‘पीपल अगेंस्ट एसआईआर’ और छात्र संगठन एआईएसए की ओर से आयोजित किया गया ।

    प्रदर्शनकारियों की योजना बंगला साहिब गुरुद्वारे से मार्च निकालकर चुनाव आयोग के कार्यालय तक पहुंचने की थी, लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही उन्हें रोक लिया और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। इस विरोध प्रदर्शन में अर्थशास्त्री परकला प्रभाकर, अभिनेता प्रकाश राज और वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण के भी शामिल हुए । प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य एसआईआर प्रक्रिया का विरोध करना और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाना था ।

    प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने यातायात संबंधी एडवाइजरी जारी की । पुलिस के अनुसार, बंगला साहिब गुरुद्वारे और जंतर-मंतर के आसपास बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना के चलते आसपास की सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है और लंबा जाम लगने की आशंका है। पुलिस ने लोगों को सलाह दी कि वे इन इलाकों में आवागमन के दौरान संभावित ट्रैफिक बाधाओं को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

    Share:

  • MP में अप्रैल-मई 2027 में हो सकते हैं पंचायत चुनाव, मंत्री प्रहलाद पटेल ने की घोषणा, नगरपालिकाओं की तर्ज पर टैक्स वसूल सकेंगी पंचायतें

    Fri Oct 23 , 2026
    भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की आहट के बीच डॉ. मोहन यादव सरकार (Dr. Mohan Yadav Government) ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्य की लगभग 23 हजार ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने से एक या दो महीने पहले, यानी अप्रैल-मई 2027 में चुनाव कराए जाने की योजना है। इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved