img-fluid

इंदौर: ठगी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तीन अलग-अलग थाना क्षेत्र में पुलिस ने की कार्यवाही

October 26, 2026

इंदौर। इंदौर में साइबर ठगी के जरिए लोगों की गाढ़ी कमाई हड़पने वाले अपराधियों और ठगी की रकम ट्रांसफर करने वाले म्यूल बैंक खातों के खिलाफ इंदौर पुलिस ने ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत कार्रवाई तेज कर दी है। क्राइम ब्रांच, तुकोगंज और लसूड़िया थाना पुलिस ने तीन अलग-अलग कार्रवाइयों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान फर्जी सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों, संदिग्ध ट्रांजेक्शन और दूसरे राज्यों से जुड़े साइबर अपराधों की कड़ियां खंगाल रही है।



  • इंदौर शहर में पहली कार्रवाई क्राइम ब्रांच ने की, जिसमें कुशाल सिंह सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया। जांच में उसके IDFC बैंक खाते में पांच लाख रुपये से अधिक के संदिग्ध लेनदेन सामने आए। इस खाते से जुड़े साइबर ठगी के मामलों की शिकायतें उत्तर प्रदेश के देवरिया और लखनऊ से भी मिली हैं। वहीं दूसरी कार्रवाई तुकोगंज पुलिस ने की। यहां आकाश रसीले और सावन सोलंकी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, इनके बैंक खातों में देश के विभिन्न राज्यों में दर्ज साइबर धोखाधड़ी के मामलों से संबंधित रकम के ट्रांजेक्शन मिले हैं।

    तीसरी कार्रवाई लसूड़िया थाना क्षेत्र में गुजरात की सूरत ग्रामीण पुलिस के साथ संयुक्त रूप से की गई। यहां साइबर धोखाधड़ी और फर्जी पॉइंट ऑफ सेल (POS) व्यवस्था से जुड़े मामले में फरार आरोपी मयंक जैन को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से बड़ी संख्या में फर्जी सिम कार्ड बरामद हुए। गिरफ्तारी के बाद उसे आगे की कार्रवाई के लिए गुजरात पुलिस को सौंप दिया गया। एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया के मुताबिक, पुलिस साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले खातों और नेटवर्क की जांच कर रही है। अन्य संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • Alawin Casino: Vielfältige Slot-Spiele und verlockende Bonusangebote

    Mon Oct 26 , 2026
    Das alawin casino stellt Spielern zur Verfügung eine beeindruckende Auswahl an modernen Spielautomaten und großzügigen Bonusaktionen, die Neu- und Bestandskunden gleichermaßen lukrative Gewinnmöglichkeiten ermöglichen. Automaten-Sortiment im Alawin Casino Die Plattform präsentiert über 2.000 vielfältige Gaming-Automaten von bekannten Anbietern wie NetEnt, Microgaming und Play’n GO, die durch qualitativ hochwertige Visuals und moderne Game-Mechaniken bestechend wirken. Spieler […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved