img-fluid

इंदौर: बहन के साथ घर लौट रही नाबालिग का रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार

October 26, 2026

इंदौर। इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में घर लौट रही एक नाबालिग के साथ सड़क पर छेड़छाड़ करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर दबोच लिया। आरोपी पर पहले से आधा दर्जन से ज्यादा गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।


  • एडिशनल डीसीपी ने बताया कि शुक्रवार रात पीड़िता अपनी बड़ी बहन के साथ घर जा रही थी। रास्ते में मोटरसाइकिल सवार विजय उर्फ रोहित ने उनका पीछा किया और घर छोड़ने का झांसा देकर जबरन बाइक पर बिठाने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने पीड़िता के साथ झूमाझटकी की और कपड़े खींचकर धमकाया। परिजनों के आने पर आरोपी मौके से भाग निकला था।​शनिवार को थाने में नामजद शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपना मोबाइल बंद कर ठिकाने बदल रहा था, लेकिन पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी इनपुट की मदद से उसे धरदबोचा। आरोपी विजय उर्फ रोहित उर्फ बाबू निवासी अंजनी नगर, कालानी नगर नशे का आदी है और इसके खिलाफ पूर्व में 8 गंभीर केस दर्ज हैं।

    Share:

  • अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पर एक और एक्शन, अब खाली करना होगा सरकारी आवास

    Mon Oct 26 , 2026
    डेस्क। JDU ने अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पर एक और एक्शन लिया है। मोकाम की पूर्व विधायक नीलम देवी को पटना का सरकारी आवास खाली करना होगा। बिहार सरकार ने नोटिस भेजा है। बिहार सरकार ने पूर्व विधायक नीलम देवी को पटना के मॉल रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने का नोटिस जारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved