img-fluid

दीपावली से पहले दुरुस्त हो महाकाल लोक की व्यवस्थाएं

October 28, 2026

  • सीईओ ने किया निरीक्षण, मेंटेनेंस के जरूरी काम प्राथमिकता से पूरे करने के निर्देश

उज्जैन। दीपावली से पहले महाकाल लोक में मेंटेनेंस के सभी जरूरी काम पूरे करने होंगे। कामों में देरी नहीं हो और गुणवत्ता से समझौता भी न हो। उज्जैन स्मार्ट सिटी की सीईओ डॉ. नेहा जैन ने मंगलवार को समीक्षा बैठक के बाद महाकाल लोक का निरीक्षण कर अधिकारियों और एजेंसियों को यह निर्देश दिए।


  • त्रिनेत्र कंट्रोल रूम में हुई बैठक में चल रहे मेंटेनेंस कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की गई। इसके बाद सीईओ ने मौके पर पहुंचकर कामों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि दीपावली को देखते हुए जरूरी कार्यों की सूची तैयार करें और प्राथमिकता के आधार पर उन्हें पूरा कराएं। सभी काम तय समयसीमा में और तकनीकी मानकों के अनुरूप होने चाहिए। उन्होंने कहा कि महाकाल लोक में दीपावली के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही को देखते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर जोर दिया गया। सीईओ ने अधिकारियों से कहा कि मेंटेनेंस कार्यों की नियमित निगरानी करें और कमियां मिलने पर उन्हें तत्काल दूर कराएं। पर्व से पहले सभी जरूरी काम पूरे हों, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित परिसर मिल सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ और कार्यदायी एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

    Share:

  • नेपोटिज्म की बहस पर सारा अली खान ने तोड़ी चुप्पी, परिवार की पहचान मिली लेकिन मुश्किलें भी खुद झेलीं

    Wed Oct 28 , 2026
      नई दिल्ली। बॉलीवुड (Bollywood)में नेपोटिज्म (Nepotism)यानी परिवारवाद को लेकर लंबे समय से बहस चल रही है। फिल्मी परिवारों से आने वाले कलाकारों को अक्सर इस सवाल का सामना करना पड़ता है कि क्या उन्हें अपने पारिवारिक संबंधों की वजह से फिल्मों में आसानी से मौके मिल जाते हैं। अब (Actress Sara Ali Khan)अभिनेत्री सारा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved