img-fluid

1 नवंबर को पुष्य नक्षत्र शनिवार से शुरू होगा

October 29, 2026

  • सोने-चाँदी के भाव में गिरावट से खरीददारों में उत्साह सराफा बाजार को अच्छी ग्राहकी की उम्मीद

उज्जैन। इस बार विशेष पुष्य नक्षत्र शनिवार से प्रारंभ होगा और रविवार 1 नवंबर तक रहेगा। सोने-चांदी के भाव में गिरावट होने के कारण बाजार में उत्साह का माहौल है। सोना-चांदी व्यापारी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कैलाश सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुष्य नक्षत्र पर इस बार विशेष संयोग है तथा इसी के कारण सराफा बाजार में अच्छी खरीदी की संभावना है।


  • शनिवार से विशेष पुष्य नक्षत्र प्रारंभ होगा और रविवार तक रहेगा। सराफा-पटनी बाजार, फ्रीगंज में दुकानों पर आकर्षक सज्जा की गई है तथा पिछले एक सप्ताह में सोने-चांदी के भावों में गिरावट दर्ज हुई है। इसी प्रकार पुष्य नक्षत्र में ऑटो मोबाईल बाजार में भी विशेष खरीदी का माहौल रहेगा। वहीं इलेक्ट्रॉनिक और बर्तन बाजार में भी खरीदी का दौर शुरू हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि पुष्य नक्षत्र के दौरान पीली धातु खरीदने का विशेष महत्व होता है इसलिए लोग अपने सामथ्र्य अनुसार खरीदी करते हैं। कुछ लोग सोना खरीदते हैं तो कुछ लोग पीतल के बर्तनों की खरीदी करते हैं।

    Share:

  • उज्जैन में भी अब जरूरतमंदों की मदद कर सकेंगे सोनू सूद... चेरिटी क्लब का गठन

    Thu Oct 29 , 2026
    उज्जैन। सोनू सूद चैरिटी क्लब की एन्ट्री उज्जैन शहर में हो गई है। गत दिनों इंदौर रोड स्थित होटल में कार्यक्रम आयोजित कर सोनू सूद चैरिटी क्लब का गठन किया गया। क्लब के नवनियुक्त सदस्य महेश चौहान ने बातया कि क्लब का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सहायता करना, समाजसेवा की गतिविधियों को बढ़ावा देना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved