img-fluid

महाराष्ट्र के विरार में सनसनी! बंद फ्लैट में 3 भाई-बहनों के शव मिले, तीनों की उम्र 45-50 साल के बीच

October 29, 2026

विरार। महाराष्ट्र के विरार पश्चिम के ग्लोबल सिटी इलाके में एक बंद फ्लैट से तीन भाई-बहनों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस को प्राथमिक संदेह है कि तीनों ने जहर पीकर आत्महत्या की होगी। मृतकों में से एक कैंसर से पीड़ित था और परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था। इसी वजह से तीनों ने जहर पीकर आत्महत्या की होगी, पुलिस ने ऐसा संदेह जताया है। हालांकि, उनकी मौत का सही कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

यह घटना ग्लोबल सिटी स्थित के 3 के एवेन्यू (K3 K Avenue) इमारत की डी विंग के फ्लैट नंबर 1203 में हुई। बंद फ्लैट से तेज दुर्गंध आने पर इमारत के निवासियों ने सोसायटी के सचिव को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सचिव ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही बोलींज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दरवाजा खोला तो अंदर 3 शव मिले।


  • जानकारी के मुताबिक, मृतक तीनों आपस में भाई-बहन थे और उनकी उम्र 40 वर्ष से ज्यादा थी। मृतकों की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। मृतकों में एक भाई का नाम कुमार मेहता बताया गया है। बताया जा रहा है कि मौत से पहले भाई-बहनों में से एक ने अपने मोबाइल फोन पर वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें आत्महत्या का उल्लेख होने की बात सामने आई है।

    पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं। मौत का सही कारण और समय पता लगाने के लिए जांच जारी है। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा करने के बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है।

    बोलींज पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रकाश कावले ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतकों में से एक व्यक्ति कैंसर से पीड़ित था, जबकि परिवार आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहा था। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल फोन में मिले वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है, ताकि तीनों की मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

    Share:

  • 1 दिसंबर से बदल जाएंगे SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, फ्यूल और ट्रांसपोर्ट ट्रांजैक्शन पर लगेगी फीस

    Thu Oct 29 , 2026
    डेस्क। अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। 1 दिसंबर 2026 से कुछ खास फ्यूल और ट्रांसपोर्ट ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा। SBI कार्ड ने इन बदलावों की जानकारी 27 अक्टूबर 2026 के नोटिस में दी है। नए नियमों का असर खासतौर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved