img-fluid

साइक्लोन ‘अर्नब’ का असर…. दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से सर्द हुआ मौसम

October 30, 2026

नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ (Cyclonic storm ‘Arnab’) के असर से दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. राजधानी के कई इलाकों में बीते गुरुवार से ही बारिश का मौसम बना हुआ है. गुरुवार तड़के सुबह ही बारिश होने लगी थी. दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह ही बूंदा-बांदी दर्ज की गई थी, दिन में मौसम कुछ घंटे साफ रहा, फिर कई इलाकों में शाम पांच बजे के बाद से बारिश शुरू हुई. जो रुक-रुककर होते हुए शुक्रवार सुबह भी जारी है।

खासकर पश्चिमी और मध्य दिल्ली में बारिश का ज्यादा असर देखने को मिल रहा है. अनुमान है कि इस दौर में शुक्रवार तक कई इलाकों में कुल बारिश का आंकड़ा 50 मिलीमीटर के पार पहुंच सकता है. लगातार बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है।


  • बारिश और तेज हवाओं से बढ़ी ठंड
    दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला देर रात तक जारी रहा. राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश देखने को मिली. इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं भी चलीं, जिससे मौसम अचानक ठंडा हो गया।

    लगातार बारिश के कारण दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री गिरकर 25.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया. यह पिछले 24 घंटे के मुकाबले 6.4 डिग्री कम है. वहीं, न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम में आए बदलाव के बीच मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया था।

    चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ और खराब मौसम के कारण दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, फरीदाबाद और मध्य प्रदेश समेत कई इलाकों में बादल छाए रहे और बारिश हुई. इसका असर करवाचौथ के पर्व पर भी देखने को मिला. गुरुवार शाम को घने बादलों के कारण व्रत रखने वाली महिलाओं को चांद के दीदार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा.

    दिल्ली में चांद निकलने का निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी कई इलाकों में चंद्रमा दिखाई नहीं दिया. ऐसे में व्रती महिलाओं ने तकनीक का सहारा लिया और दूसरे शहरों में रहने वाले रिश्तेदारों को वीडियो कॉल करके चांद के दर्शन किए और अपना व्रत खोला। हालांकि, बाद में मौसम साफ होने पर गुवाहाटी और मुंबई समेत देश के कई अन्य हिस्सों में बादलों के बीच चांद नजर आया. वहीं, राजस्थान के अलवर में चांद देखने के लिए फ्लाईओवर पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।

    पश्चिमी और मध्य दिल्ली में ज्यादा बारिश की संभावना
    दिल्ली में बारिश का दौर करीब 12 घंटे तक जारी रहने के बाद भी कई हिस्सों में बरसात हो रही है. विशेष रूप से पश्चिमी और मध्य दिल्ली में बारिश का असर ज्यादा है. अनुमान जताया गया है कि शुक्रवार तक कई स्थानों पर इस बारिश के दौरान कुल वर्षा 50 मिलीमीटर से अधिक हो सकती है.

    Share:

  • MP: इंदौर में करवा चौथ पर पति को दूसरी महिला के संग देख भड़की पत्नी... सड़क पर जमकर हुई मारपीट

    Fri Oct 30 , 2026
    इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में एक महिला के साथ मारपीट (Beating) का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है. घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों के मुताबिक, शालीमार टाउनशिप (Shalimar Township) के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved