img-fluid

सरदार पटेल जयंती : राष्ट्रपति मुर्मु और PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा दिन

October 31, 2026

नई दिल्ली. सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) की 151वीं जयंती (Jayanti) के अवसर पर देश भर में शनिवार यानी आज राष्ट्रीय एकता दिवस (National Unity Day) मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति (President) द्रौपदी मुर्मु (Droupadi Murmu) ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर नई दिल्ली स्थित पटेल चौक में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कहा, ”अखंड भारत के प्रणेता देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर सादर नमन। उन्होंने एक सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। मां भारती की सेवा में उनका त्याग और समर्पण विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए बहुत बड़ा प्रेरणास्रोत है।”


  • राष्ट्रपति समेत कार्यक्रम में कौन-कौन हुए शामिल?
    वहीं, दिल्ली के पटेल चौक पर हुए कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज भी मौजूद रहीं और उन्होंने भी पुष्पांजलि अर्पित की।

    अमित शाह ने कांग्रेस पर लगाया सरदार पटेल की यादों को मिटाने का आरोप
    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ”कई वर्षों तक भारत ने सरदार साहब को उनके योगदान के लिए वह सम्मान नहीं दिया, जिसके वे वास्तव में हकदार थे। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा सरदार साहब की स्मृतियों को मिटाने की कोशिश की है। हालांकि, सूरज की चमक को छिपाया नहीं जा सकता।”

    उन्होंने कहा, ”जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने, तो उन्होंने ”स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का निर्माण कराकर सरदार साहब की विरासत को पूरे देश के सामने मजबूती से स्थापित किया। यह विशाल प्रतिमा आसमान की ऊंचाइयों को छूती है।”

    Share:

  • Uttarakhand: जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में गई छह लोगों की मौत, कोई वकील तो कोई थे पुलिस इंस्पेक्टर

    Sat Oct 31 , 2026
    नई दिल्ली। उत्तराखंड (Uttarakhand) के चमोली जिले (Chamoli district) में शुक्रवार को हुए हेलीकॉप्टर हादसे (Helicopter Accident) ने छह परिवारों की खुशियां छीन लीं। बदरीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सवार पायलट और पांच यात्रियों की मौत हो गई। पांचों यात्री कर्नाटक के बेंगलुरु के रहने वाले थे, जबकि पायलट दिल्ली […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved