img-fluid

सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

October 31, 2026


नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) ने देश को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया (Accomplished historic task of Uniting the Nation) । उन्होंने कहा कि सरदार साहब का जीवन हर युवा के लिए त्याग और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा है।


  • अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं, तब से सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल वह महान व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने न केवल देश के इतिहास को नई दिशा दी, बल्कि स्वतंत्र भारत की भौगोलिक एकता को भी मजबूत आधार प्रदान किया। उन्होंने विभिन्न रियासतों और राज्यों का एकीकरण कर देश को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। आज भारत का जो अखंड स्वरूप हमारे सामने है, उसके निर्माता सरदार पटेल थे।

    केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत के भौगोलिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक एकीकरण के लिए न केवल सफल प्रयास किया, बल्कि भारत को एक सूत्र में पिरोया। एक समय था, जब हमें आजादी मिली, तब दुनियाभर के राजनीतिक पंडित कहते थे कि आजादी के बाद भारत बिखर जाएगा, लेकिन सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वह करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था। उन्होंने एक अखंड भारत की रचना की। आज सरदार पटेल की संकल्पना से बना भारत दुनिया के सामने गौरव के साथ खड़ा है।

    अमित शाह ने कहा कि इसी साल 31 मार्च को देश नक्सलवाद से मुक्त होकर अब नशामुक्त देश की दिशा में आगे बढ़ गया है। आज सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर मैं देशभर के लोगों से अपील करना चाहता हूं कि हमने जो लक्ष्य रखा है, 31 दिसंबर 2029 तक देश को संपूर्ण रूप से नशे से मुक्त करने का, उसे पूरा करें। प्रधानमंत्री ने जो विकसित भारत की कल्पना की है, उसका पहला चरण नशामुक्त भारत है। पीएम मोदी के कार्यकाल में कई निर्णायक काम हुए हैं, जिनमें धारा 370 हटाना, कश्मीर को हमेशा के लिए भारत के साथ जोड़ना, देश से नक्सलवाद समाप्त करना, एक देश, एक कर प्रणाली लागू करना शामिल है। इसके साथ ही कई और बड़े काम हुए हैं।

    अमित शाह ने कहा कि देश में भाषाई, सांस्कृतिक और पारंपरिक विविधता हमारी कमजोरी नहीं, हमारी मजबूती है। यही सरदार पटेल का संदेश था। सोमनाथ के मंदिर के निर्माण की कल्पना भी सरदार पटेल ने की थी। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत देश को विश्व की अंतरराष्ट्रीय तालिकाओं में प्रथम स्थान की दिशा में आगे ले जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल को कई वर्षों तक भारत ने उचित सम्मान नहीं दिया। कांग्रेस ने हमेशा सरदार पटेल को भुलाने का काम किया। जब नरेंद्र मोदी गुजरात में मुख्यमंत्री बने, तब स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के रूप में गगन को छूने वाली प्रतिमा बनाकर सरदार पटेल के व्यक्तित्व को पूरे देश के सामने प्रस्तुत करने का काम किया। संबोधन के अंत में केंद्रीय गृह मंत्री ने सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में ‘एकता दौड़’ का आयोजन किया गया।

    Share:

  • सरदार पटेल की विरासत का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है भाजपा - कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला

    Sat Oct 31 , 2026
    नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला (Congress MP Randeep Singh Surjewala) ने कहा कि सरदार पटेल की विरासत (Sardar Patel’s Legacy) का भाजपा राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है (BJP is making Political Use) । लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणियों को लेकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved