img-fluid

वाटर सप्लाई लाइन पर कर दी बोरिंग..हजारों गैलन पानी बहा

November 03, 2026

  • एलिवेटेड ब्रिज के पिलर के लिए ठेकेदार ने तोड़ी शहर की मुख्य जलप्रदाय
  • लाइन-मरम्मत के लिए ठेकेदार और पीएचई एक-दूसरे का मुंह ताकते रहे

उज्जैन। शहर में जल संकट के बीच पानी बचाने की कवायद एक तरफ चल रही है, वहीं दूसरी तरफ एलिवेटेड ब्रिज निर्माण में लापरवाही से हजारों लीटर पानी सड़क पर बह गया। मंगलवार सुबह चामुंडा चौराहे पर ब्रिज के पिलर खड़े करने के लिए ठेकेदार ने शहर की वाटर सप्लाई लाइन के ऊपर ही बोरिंग कर दी। इससे पाइपलाइन फूट गई और देखते ही देखते चौराहे पर पानी भर गया।



  • हैरानी की बात यह रही कि लाइन फूटने के बाद भी सुबह 10 बजे तक मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ था। पीएचई अधिकारियों ने ठेकेदार को तत्काल लाइन सुधारने के निर्देश दिए। अधिकारियों का कहना था कि ठेकेदार मरम्मत नहीं कराता है तो विभाग अपने स्तर पर सुधार करेगा। इधर, ठेकेदार और पीएचई के अधिकारी एक-दूसरे के इंतजार में रहे और हजारों लीटर पानी यूं ही बहता रहा। शहर में पहले से जल संकट की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में निर्माण कार्य के दौरान वाटर सप्लाई लाइन की जानकारी और सुरक्षा को लेकर बरती गई लापरवाही ने जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    Share:

  • महिदपुर के ग्राम लाखाखेड़ी में अनियंत्रित ट्रक ने तोड़े बिजली के दो खंभे

    Tue Nov 3 , 2026
    मकान क्षतिग्रस्त, 24 घंटे लटकते रहे चालू तार, करंट से गाय की मौत विद्युत मंडल की घोर लापरवाही से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, बड़ा हादसा टला महिदपुर। क्षेत्र के समीपस्थ ग्राम लाखाखेड़ी में रविवार 1 नवंबर को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने विद्युत पोल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में विद्युत मंडल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved