
उज्जैन। फ्रीगंज ब्रिज पर जल्द ही यातायात शुरू हो जाएगा तथा इससे चामुंडा चौराहे से फ्रीगंज टॉवर तक का यातायात सुगम होगा। उल्लेखनीय है कि नए तथा पुराने शहर को जोडऩे वाले पुराने फ्रीगंज ब्रिज की महापौर बंगले की ओर जाने वाली शाखा का चौड़ीकरण किया जा रहा था।
इसके लिए माधव नगर की ओर मोढ़ पर ब्रिज की साइड में बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा स्थापित थी तथा छोटा सा उद्यान था। उसे हटाकर इस साइड से ब्रिज को छोड़ करने के लिए आवागमन बंद किया गया था। अब यह काम पूरा हो गया है और ब्रिज की इस शाखा से जल्द आवागमन शुरू होने की उम्मीद है। वर्तमान में ब्रिज के कोनों पर सीमेंट कांक्रीट का कार्य किया जा रहा है। यह काम पूरा होते ही आवागमन शुरू कर दिया ।