
- जनप्रतिनिधि के साथ विधायक व व्यापारी आये मैदान में
महिदपुर। गुरुवार को दीपावली पर्व की रौनक नगर के बाजारों में नजर आने लगी है। धीरे-धीरे नगर के मुख्य मार्ग पर खरीदारी के लिए नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से लोगों की भीड़ पहुँचने लगी है। दीपावली को लेकर बाजार में उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है।
बाजार में मिट्टी के दीपक, रुई, भगवान के फोटो और पूजन सामग्री सहित दीपावली से जुड़ी अन्य सामग्रियों की दुकानें सज गई हैं। दुकानदारों ने भी पर्व को देखते हुए तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। वहीं खरीदारी के लिए पहुंच रहे लोगों से बाजार की रौनक बढऩे लगी है। बुधवार को धनतेरस के एक दिन पहले बाजार में दिनभर चहल-पहल नजर आई। मुख्य मार्ग पर लोगों की आवाजाही बनी रही और खरीदारी का दौर शुरू ही हुआ कि मुख्य गांधी मार्ग पर नगरपालिका व पुलिस प्रशासन का आतंक शुरु हो गया। बगैर सूचना के छोटे व्यापारियों का सामान उठाकर गाड़ी में डालने लगे जिससे पूरे बाजार में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। जानकारी लगते ही क्षेत्रीय विधायक दिनेश जैन बोस भी व्यापारियों के बीच बाजार में पहुंचे। वहीं दबंग हिंदू सेना के मनोज प्रजापत, लोकेश अंडेरिया, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कैलाश राठी ने भी प्रशासन की उक्त कार्यवाही का विरोध दर्ज करवाया। वहीं उक्त कार्यवाही के दौरान नगर का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित नहीं था। पूरी कमान अधीनस्थ कर्मचारियों के जिम्मे कर दी थी जबकि ऐसे समय स्वयं अधिकारीगण को उपस्थित होकर व्यवस्था बनाना थी। जब दुकानें लग रही थी तब उन्हें निर्देशित कर सही करवाना थी किंतु जब नगरपालिका व स्थानीय प्रशासन सोया था। जब दुकानें लग कर ग्राहकी का समय आया तब जागे। प्रशासन को समय के पहले उचित व्यवस्था बनाना थी। विधायक दिनेश जैन बोस ने मुख्य मार्ग का भ्रमण कर छोटे व फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले व्यापारियों से मिलकर उनकी समस्याओं को और उनके साथ हुई ज्यादती की आपबीती सुनकर जिम्मेदार अधिकारी से चर्चा कर उक्त ज्यादती रोकने की मांग की। विधायक दिनेश जैन बोस ने कहा कि मेरे क्षेत्र में किसी प्रकार गलत तरीके से की गई ज्यादती कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
गड्ढे में गिरी बाइक, युवक घायल
नागदा। पिपलोदा सागौती माता रोड पर बुधवार-गुरुवार की रात एक बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार घायल गांव संडावदा निवासी जितेंद्र है। जो गांव झिरनिया में सड़क किनारे बड़े गद्दे में गिर गया। जिससे उसके सिर में चोट आई।
गांव झिरन्या के ग्रामीणों ने मदद कर पिपलौदा के जीवनसिंह डोडिया की कार से उसे नागदा अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार हुआ।