img-fluid

सलमान खान ने फैंस को दिया ऐसा तोहफा कि खुशी से झूम उठेंगे बुजुर्ग, मातृभूमि का टिकट मिलेगा सिर्फ 11 रुपये में, जानिए किसे मिलेगा फायदा

November 07, 2026

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार(Bollywood superstar) सलमान खान (Salman Khan)इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मातृभूमि (Film Matrubhumi)को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज (Trailer release)होने के बाद से ही दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। इसी बीच सलमान खान ने अपने चाहने वालों के लिए एक ऐसा ऐलान किया है जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया है। सलमान की फिल्म मातृभूमि को कुछ खास दर्शक महज 11 रुपये में सिनेमाघरों में देख सकेंगे। खास बात यह है कि यह ऑफर हर किसी के लिए नहीं है बल्कि इसके लिए एक उम्र की शर्त रखी गई है। सलमान खान ने ऐलान किया है कि 75 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को फिल्म का टिकट सिर्फ 11 रुपये में दिया जाएगा। अभिनेता के इस फैसले की चर्चा फिल्म इंडस्ट्री में भी हो रही है।

दरअसल मुंबई में फिल्म मातृभूमि के ट्रेलर लॉन्च का आयोजन किया गया था। इस मौके पर सलमान खान के साथ फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही। मीडिया से बातचीत के दौरान सलमान ने बुजुर्ग दर्शकों के लिए इस खास ऑफर की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 75 साल से ऊपर के लोगों के लिए फिल्म का टिकट 11 रुपये रखा गया है। सलमान के इस ऐलान ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। हालांकि इस ऑफर का लाभ लेने के लिए दर्शकों को 75 वर्ष से अधिक उम्र की शर्त पूरी करनी होगी। टिकट बुकिंग की प्रक्रिया और ऑफर की अन्य शर्तों को लेकर विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

सलमान खान की यह फिल्म पहले अप्रैल में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसकी रिलीज तारीख बदलकर 4 दिसंबर 2026 कर दी गई है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान सलमान ने फिल्म में हुई देरी की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि शुरुआत में फिल्म की शूटिंग 40 से 50 दिनों में पूरी करने की योजना थी लेकिन शूटिंग में उम्मीद से ज्यादा समय लग गया। इसके अलावा फिल्म के वीएफएक्स को बेहतर बनाने पर भी काफी काम किया गया। मेकर्स चाहते थे कि दर्शकों को पर्दे पर शानदार दृश्य देखने को मिलें। इसी वजह से फिल्म की रिलीज आगे बढ़ानी पड़ी।

फिल्म की कहानी भारतीय जवानों के जीवन और उनके परिवारों के संघर्ष पर आधारित बताई जा रही है। सलमान खान के साथ इसमें अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म को लेकर पहले ऐसी चर्चाएं थीं कि सरकारी दबाव के चलते इसकी कहानी में बदलाव किया गया और दोबारा शूटिंग करनी पड़ी। हालांकि सलमान खान ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म में देश की सेवा करने वाले जवानों और उनके परिवारों की परिस्थितियों को दिखाया गया है। उनके मुताबिक फिल्म में किसी नकारात्मक ताकत को नहीं दिखाया गया है बल्कि इसमें उन मुश्किल हालात को सामने लाया गया है जिनसे सैनिकों और उनके परिवारों को गुजरना पड़ता है।

इस फिल्म का नाम पहले बैटल ऑफ गलवान रखा गया था लेकिन बाद में इसे बदलकर मातृभूमि कर दिया गया। सलमान ने बताया कि बैटल ऑफ गलवान नाम को लेकर शुरुआत से ही उनकी टीम के मन में स्पष्टता थी कि उन्हें यह शीर्षक नहीं रखना है। बाद में फिल्म के गाने से मातृभूमि नाम का विचार मिला। उन्होंने इसके लिए संगीतकार हिमेश रेशमिया को भी धन्यवाद दिया।


  • फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। वह इससे पहले शूटआउट एट लोखंडवाला और जंजीर जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए पहचाने जाते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली मातृभूमि बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है और सलमान खान का 11 रुपये वाला खास टिकट ऑफर बुजुर्ग दर्शकों को कितना आकर्षित करता है।

    Share:

  • 'E20 बना 420': राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना, पेट्रोल में तय सीमा से अधिक इथेनॉल मिलाने का लगाया आरोप

    Sat Nov 7 , 2026
    नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पेट्रोल (petrol) में एथेनॉल (ethanol) की मात्रा को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि देश में पेट्रोल के नाम पर लोगों को निर्धारित मात्रा से अधिक एथेनॉल दिया जा रहा है। उन्होंने इसे ‘E20 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved