img-fluid

‘अजित की NCP में होगी टूट’, राउत का दावा- शरद के साथ आ सकते हैं 22 MLA

November 11, 2026

मुंबई: महाराष्ट्र में पिछले काफी समय से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुटों के विलय की खबरें सामने आ रही है. इस बीच पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के नेता संजय राउत का बयान सामने आया है. उन्होंने दावा है किया है कि अजित पवार गुट के 20 से 22 विधायक पार्टी छोड़कर शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP में शामिल हो सकते हैं. उनके इस दावे से महाराष्ट्र की सियासत में हलचल मच गई है.

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए संजय राउत ने दोनों एनसीपी के विलय के बारे में बात करते हुए कहा ‘अजित पवार जैसा कोई नेतृत्व नहीं है. मुझे विलय के बारे में कुछ नहीं पता. लेकिन NCP के अजित पवार गुट के 20-22 विधायक पार्टी छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं और ये विधायक NCP के संस्थापक शरद पवार से मिल रहे हैं.


  • संजय राउत ने कहा कि अजित पवार का नेतृत्व नहीं रहा है. एक तरह से उन्हें गुलामी करनी पड़ रही है. स्वाभिमान गिरवी रखना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसे समय में या तो वे वापस अपने घर (दल) लौट आएंगे. इसे विलय नहीं कहते हैं. या फिर वे चुनाव से पहले अन्य एक-दो पार्टियों में प्रवेश कर जाएंगे. उन्होंने कहा कि मित शाह का यह दल एक बार फिर से टूटेगा. उन्होंने कहा कि सुनेत्रा पवार की पार्टी अमित शाह की है.

    राउत के इस दावे को पुष्ट करने वाली कई घटनाएं भी सामने आ रही हैं. शरद पवार के मुंबई आवास (सिल्वर ओक) पर इन दिनों बैठकों का सिलसिला जारी है. हाल ही में जयंत पाटिल और अमोल कोल्हे ने शरद पवार से एक घंटे तक मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. वहीं पंकज भुजबल और उनके परिवार ने भी शरद से मुलाकात की थी.

    सूत्रों ने बताया है कि अजीत पवार गुट के कुछ विधायकों ने भी शरद पवार से मिलने का समय मांगा है. इन राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते NCP की आंतरिक स्थिति और भविष्य के राजनीतिक समीकरण चर्चा का विषय बन गए हैं. वहीं दूसरी ओर, सुनेत्रा पवार आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी और सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि वे क्या कहती हैं.

    Share:

  • 'नोटबंदी में भ्रष्टाचार हुआ', अखिलेश बोले- BJP के गोद लिए गांव आज अनाथ

    Wed Nov 11 , 2026
    लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नोटबंदी के दौरान जन्मे बच्चे खजांची का 10वां जन्मदिन मनाया. इस मौके पर उन्होंने बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. अखिलेश यादव ने नोटबंदी को भ्रष्टाचार का महासागर बताते हुए कहा कि इस फैसले से किसी को फायदा नहीं हुआ, बल्कि छोटे दुकानदारों को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved