img-fluid

15 नवंबर को इंदौर में दिलजीत दोसांझ का मेगा कॉन्सर्ट, धमकी भरे ई-मेल के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट पुलिस

November 11, 2026

इंदौर। इंदौर में 15 नवंबर को सी-21 मॉल के पीछे स्थित मैदान पर लोकप्रिय गायक दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट प्रस्तावित है। आयोजन को लेकर पुलिस और प्रशासन सुरक्षा के तमाम पहलुओं पर सतर्कता बरत रहे हैं। खास बात यह है कि शहर में स्कूलों सहित अलग-अलग स्थानों पर मिल रहे धमकी भरे ई-मेल के बीच इस बड़े आयोजन की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आयोजनकर्ताओं ने अभी तक औपचारिक अनुमति नहीं मांगी है। वहीं महापौर ने इंदौर को इवेंट्स का हब बताते हुए सुरक्षा एजेंसियों पर भरोसा जताया है।


  • दरअसल, आयोजनकर्ताओं की ओर से आज अनुमति के लिए औपचारिक पत्र दिए जाने की संभावना है। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक पहलुओं की समीक्षा करेंगे और उसी आधार पर अनुमति को लेकर निर्णय लिया जाएगा। वहीं, शहर में लगातार मिल रहे धमकी भरे ई-मेल की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। मेल हेडर और आईपी एड्रेस की तकनीकी जांच के जरिए ई-मेल भेजने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

    इधर, महापौर ने कहा कि मध्य प्रदेश की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मजबूत हैं और इस तरह की धमकियों से निपटने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि इंदौर तेजी से इवेंट्स का हब बन रहा है और ऐसे आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है। प्रशासन नियमों और आवश्यक अनुमतियों के तहत पूरा सहयोग कर रहा है।

    Share:

  • सोनिया गांधी की आत्मकथा पर सामने आया दामाद रॉबर्ट वाड्रा का रिएक्शन, सास की जमकर तारीफ की

    Wed Nov 11 , 2026
    नई दिल्ली। कांग्रेस की सीनियर नेता और CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी की किताब (आत्मकथा) पर उनके दामाद और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा का बयान सामने आया है। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, “मैं यही कहूंगा कि भाजपा के लोगों को सोनिया गांधी से कुछ सीखना चाहिए। उन्हें खुले मन से यह किताब पढ़नी चाहिए।” रॉबर्ट वाड्रा ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved