img-fluid

इंदौर: निजी अस्पताल में इलाज के दौरान जमकर हंगामा, कांग्रेस प्रवक्ता लोकेश हार्डिया पर मारपीट का केस दर्ज

November 11, 2026

इंदौर। इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित चोइथराम अस्पताल में बच्चे के इलाज के दौरान पारिवारिक विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। मामले में शहर कांग्रेस प्रवक्ता लोकेश हार्डिया के खिलाफ पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। बताया जा रहा है कि बच्चे के गर्म पानी से झुलसने के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था। इसी दौरान बच्चे के परिजनों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट तक पहुंच गई।


  • दरअसल सुमित हार्डिया का बेटा आराध्य नहाते समय गर्म पानी से झुलस गया था। इसके बाद सुमित अपनी पत्नी के साथ उसे उपचार के लिए चोइथराम अस्पताल लेकर पहुंचे थे। कुछ देर बाद सुमित के साले लोकेश हार्डिया भी अस्पताल पहुंच गए। इसी दौरान सुमित के भाई अमित हार्डिया अस्पताल पहुंचे और बच्चे की मां से उसके देखभाल को लेकर सवाल करने लगे। इसी बात पर लोकेश और अमित के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि लोकेश ने अमित के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।जिसके बाद अमित हार्डिया की शिकायत पर राजेंद्र नगर पुलिस ने लोकेश हार्डिया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

    Share:

  • नासिक के एक परिवार में तीन की मौत से पसरा मातम, बांध में नहाने उतरे पिता और दो बेटियां डूबीं

    Wed Nov 11 , 2026
    महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के नासिक जिले में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक बांध में नहाने के दौरान एक व्यक्ति और उसकी दो नाबालिग बेटियों की डूबने से मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि तीनों बांध की गहराई का सही अंदाजा नहीं लगा सके और पानी में डूब गए। अधिकारियों के मुताबिक, तीनों त्र्यंबकेश्वर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved