img-fluid

खेत की मिट्टी में छिपाया बेटी की मौत का राज, ट्रैक्टर से जुताई कर मिटाने चले सबूत, पुलिस ने खोद निकाला शव

November 12, 2026
चंपारण । बिहार (Bihar)के पूर्वी चंपारण जिले (East Champaran district)से एक ऐसी खौफनाक घटना (Horrifying incident)सामने आई है जिसने रिश्तों और इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। जिस घर में दिवाली की रात दीप जलने थे वहां एक किशोरी की जिंदगी ही खत्म कर दी गई। आरोप है कि प्रेम प्रसंग से नाराज परिजनों ने नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली अपनी बेटी की हत्या कर दी और रात के अंधेरे में उसका शव गांव के पास खेत में दफना दिया। इतना ही नहीं हत्या का राज किसी के सामने न खुले और पुलिस को कोई सुराग न मिले इसके लिए शव दफनाने के बाद खेत की ट्रैक्टर से जुताई भी करवा दी गई। परिवार को लगा कि मिट्टी के नीचे दफन यह राज हमेशा छिपा रहेगा लेकिन पुलिस को मिली एक सूचना ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।

घटना कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक किशोरी का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दीपावली के दिन परिजनों को इसकी भनक लगी तो घर में पूछताछ शुरू हुई। इसी बात को लेकर कहासुनी और विवाद होने की जानकारी सामने आई है। आरोप है कि इसी विवाद के बाद दीपावली की रात किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने मामले को छिपाने के लिए शव को गांव के समीप खेत में गाड़ दिया। शव दफनाने के बाद खेत की जुताई करवा दी गई ताकि वहां किसी को शक न हो और हत्या का सबूत मिटाया जा सके।

मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि किशोरी की हत्या कर उसका शव खेत में छिपाया गया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए कुण्डवा चैनपुर थानाध्यक्ष अमन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मृतका के घर पर छापेमारी की। हालांकि पुलिस के पहुंचने की जानकारी मिलते ही किशोरी के पिता और परिवार के अन्य सदस्य फरार हो गए। पुलिस ने गांव में घेराबंदी कर किशोरी के नाबालिग बड़े भाई को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर हत्या और शव को खेत में दफनाने की बात स्वीकार की। साथ ही पुलिस को वह जगह भी बताई जहां शव छिपाया गया था।

इसके बाद ढाका की अंचलाधिकारी अर्चना भारती को दंडाधिकारी के रूप में मौके पर बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में पुलिस ने ग्रामीणों के सामने खेत की खुदाई कराई। फावड़े से मिट्टी हटाई गई तो किशोरी का शव बरामद हो गया। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।


  • थानाध्यक्ष अमन कुमार के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार परिजनों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। फिलहाल किशोरी के नाबालिग भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात में परिवार के किन सदस्यों की क्या भूमिका थी और हत्या किस परिस्थिति में हुई। मृतका की मां का पहले ही निधन हो चुका था और उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। प्रेम प्रसंग की जानकारी सामने आने के बाद परिवार में विवाद होने की बात भी जांच का हिस्सा है। दिवाली की रात हुई इस कथित हत्या ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। अब पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इस खौफनाक घटना की पूरी सच्चाई सामने आने का इंतजार है।

    Share:

  • न्यूयॉर्क में 'पूर्व सैनिक दिवस' परेड में सुनीता विलियम्स को ग्रैंड मार्शल के रूप में किया गया सम्मानित

    Thu Nov 12 , 2026
    न्यूयॉर्क। भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष (Indian-American Astronaut) यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) को ‘पूर्व सैनिक दिवस’ परेड के दौरान ‘ग्रैंड मार्शल’ (‘Grand Marshal’) के रूप में सम्मानित किया गया। यह परेड पूर्व सैन्य कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित की जाती है। नौसेना की सेवानिवृत्त कैप्टन सुनीता विलियम्स ने बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को मैनहट्टन के फिफ्थ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved