img-fluid

प्रशासन ने पिपलौदा बागला डेम के गेट खोले..किसानों ने दोबारा शटर बंद किए..जल सत्याग्राह पर बैठे

November 12, 2026

नागदा। मंगलवार को किसानों ने पिपलौदा डेम के शटर को बंद कर पानी को रोक दिया था। परंतु एसडीएम रंजना पाटीदार और खाचरौद एसडीएम नेहा साहू ने दल-बल के साथ पहुँचकर डेम के दो शटर पुन: खुलवा दिए थे जिससे पानी नायन डेम की ओर जा रहा था।


  • जैसे ही किसानों को सूचना लगी तो बुधवार को फिर चंबल तट पर किसानों का जमावड़ा लग गया। बिफरे किसानों ने पहले प्रशासन के समक्ष अपनी बात भी रखी, परंतु जब प्रशासन नहीं माना। भाजपा नेता मोती सिंह शेखावत ने किसानों के साथ बीच नदी में ही धरना दे दिया। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि वह स्वयं डेम के शटर बंद करें, जब प्रशासन ने शटर नहीं बंद किए तो आक्रोशित किसानों ने खुद ही डेम के शटर बंद कर दिए।और किसानों ने चेतावनी दी की फसलो को पानी की जरुरत है, फसल पकने के तक डेम के शटर न खोले जाए। डेम से पानी छोड़े जाने के विरोध में किसान चंबल नदी के पानी में खड़े रहे और जल सत्याग्रह करते रहे। जल सत्याग्रह में जिला कांग्रेस महासचिव धारासिंह सूरेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जीवन पाटीदार, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विरमसिंह गुर्जर, बालेश्वर चौधरी, मोहन चौधरी, तेजसिंह, गुड्डू जी, प्रेमसिंह, बंटीसिंह डोडिया, धर्मेंद्र पाटीदार सहित अन्य किसान शामिल हुए। जिला कांग्रेस महासचिव धारासिंह सूरेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जीवन पाटीदार और युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विरमसिंह गुर्जर शामिल रहे। किसानों के आंदोलन को कांग्रेस के पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर, भाजपा के पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत, मोतीसिंह शेखावत ने भी समर्थन दिया है।

    Share:

  • नल-जल योजना के तहत खोदी सड़कें नियमित जलप्रदाय भी नहीं हो रहा

    Thu Nov 12 , 2026
    अनदेखी से ग्रामीणों को नहीं मिल रहा योजना का लाभ महिदपुर। शासन की जनहितैषी योजनाएं जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी और ठेकेदारों की लापरवाही के चलते ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। ऐसा ही मामला ग्राम खेड़ाखजूरिया में नलजल योजना के तहत किए कायों में सामने आया है। योजना के अंतर्गत गांव के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved