img-fluid

करंट से तेंदुए की मौत, शूकर शिकार के लिए बिछाई थी बिजली की तार

November 15, 2026

बालाघाट: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में वन विकास निगम लामता परियोजना के अंतर्गत वनग्राम नाटा की सीमा से लगे राजस्व क्षेत्र में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक तेंदुए की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, यहां जंगली शूकरों के शिकार के उद्देश्य से कुछ लोगों ने खेतों में बिजली की तार बिछाई थी, जिसकी की चपेट में तेंदुआ आ गया. उसका शव करीब चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है. नाटा गांव का एक युवक खेत की ओर गया था.

इस दौरान उसे तेंदुए का शव दिखाई दिया. इसके बाद युवक ने अपने पिता को सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग के अमले को जानकारी दी गई. शनिवार को वन अधिकारियों और डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सर्चिंग की. जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर वन अमले ने संदेह के दायरे में आए पांच लोगों को पकड़कर पूछताछ शुरू की है.


  • मामले में नाटा गांव के कुछ लोगों की संलिप्तता की आशंका है. पशु चिकित्सकों की टीम ने तेंदुए का पोस्टमार्टम किया. इसके बाद वन अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में तेंदुए का अंतिम संस्कार किया गया. वन विकास निगम प्रोजेक्ट लामता के प्रबंधक सुंदर निवेदन एम. ने बताया कि पांच संदिग्धों को पकड़ा है पूछताछ की जा रही हैं. घटना अभी स्पष्ट नहीं हुई है मामले की जांच जारी है.

    सुंदर निवेदन एम. ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना में शामिल आरोपियों की वास्तविक संख्या स्पष्ट हो पाएगी. उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान जबलपुर क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल शुक्ला, सीसीएफ गौरव चौधरी, क्षेत्रीय प्रबंधक लामता कॉर्पोरेशन सुंदर निवेदन एम., एसडीओ तरुण डहरिया, परिक्षेत्र अधिकारी अजय कामड़े सहित वन विकास निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे.

    Share:

  • तुम मर जाओ... Nvidia के पूर्व CEO का कर्मचारियों के साथ कैसा था बर्ताव

    Sun Nov 15 , 2026
    डेस्क: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Nvidia और इसके पूर्व CEO जेन्सेन हुआंग लगातार चर्चा में बने हुए हैं. अब जेन्सेन हुआंग को लेकर एक ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है, जो आपको हैरान कर सकती है! बाहर की दुनिया में शांति और सादगी के लिए जाने वाले हुआंग पर एनवीडिया के ही एक कर्मचारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved