img-fluid

BJP और अकाली दल की दोस्ती से पंजाब में बदलेगा सियासी खेल, AAP की सत्ता को चुनौती, कांग्रेस ने भी तैयार किया नया चुनावी दांव

November 17, 2026

नई दिल्ली। पंजाब (Punjab)में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव(Punjab) से पहले राजनीतिक सरगर्मियां (Political activity)तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann)के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी के सामने सत्ता बचाने की चुनौती है तो दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच संभावित गठबंधन की चर्चाओं ने चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। कांग्रेस भी अपनी पुरानी राजनीतिक जमीन वापस हासिल करने के लिए संगठन को मजबूत करने में जुटी है। फिलहाल राज्य में किसी एक दल की स्थिति इतनी मजबूत नहीं दिखाई दे रही कि उसके लिए जीत का दावा करना आसान हो। ऐसे में BJP और अकाली दल की दोस्ती अगर सिरे चढ़ती है तो पंजाब का पूरा चुनावी गणित बदल सकता है।

आम आदमी पार्टी ने आगामी चुनाव के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपना प्रमुख चेहरा बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। राज्य के कई इलाकों में उनके पोस्टर और होर्डिंग दिखाई दे रहे हैं। इनमें उन्हें महिलाओं किसानों और युवाओं से संवाद करते हुए दिखाया जा रहा है। पार्टी सरकार के कामकाज को जनता के बीच ले जाने की रणनीति पर काम कर रही है। हालांकि AAP के सामने विधायकों के प्रति नाराजगी और सत्ता विरोधी माहौल बड़ी चुनौती बन सकता है। पार्टी ने कम से कम आठ मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट नहीं देने के संकेत दिए हैं। इनमें कृषि मंत्री भी शामिल बताए जा रहे हैं। इस फैसले से पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ने की आशंका है। कुछ नेताओं के पार्टी छोड़ने और दूसरे दलों में शामिल होने से भी AAP की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

दूसरी ओर BJP और अकाली दल के संभावित गठबंधन को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। दोनों दल पहले लंबे समय तक सहयोगी रहे हैं। हालांकि 2020 में कृषि कानूनों के विरोध में अकाली दल ने NDA से नाता तोड़ लिया था। अब राजनीतिक परिस्थितियां बदलने के बाद दोनों दल फिर साथ आने की संभावनाएं तलाश रहे हैं। BJP को उम्मीद है कि अकाली दल के ग्रामीण और सिख बहुल इलाकों में प्रभाव का फायदा मिल सकता है। वहीं BJP शहरी क्षेत्रों में अपने बढ़ते समर्थन के आधार पर गठबंधन को मजबूती देने की कोशिश कर सकती है।

लेकिन गठबंधन की राह इतनी आसान नहीं है। सबसे बड़ा पेच सीटों के बंटवारे को लेकर फंसा हुआ है। BJP का वोट शेयर 2019 के लोकसभा चुनाव में 9.63 प्रतिशत था जो 2024 में बढ़कर 18.56 प्रतिशत हो गया। इसी आधार पर पार्टी गठबंधन में पहले से ज्यादा सीटों की मांग कर सकती है। दूसरी ओर अकाली दल अपनी पारंपरिक बड़ी साझेदार वाली भूमिका बनाए रखना चाहता है। 2022 के विधानसभा चुनाव में अकाली दल को केवल तीन सीटें मिली थीं। ऐसे में दोनों दलों के लिए सीटों पर सहमति बनाना बड़ी चुनौती होगी।

अकाली दल के सामने पंथक राजनीति को लेकर भी मुश्किलें हैं। पार्टी के भीतर गुटबाजी और नेतृत्व को लेकर असंतोष की चर्चा है। इसके अलावा अमृतपाल सिंह और अकाली दल वारिस पंजाब दे की राजनीतिक मौजूदगी ने पंथक वोटों के समीकरण को जटिल बना दिया है। ऐसे में सुखबीर बादल के सामने अपने पारंपरिक समर्थकों को एकजुट रखने की चुनौती होगी। BJP के लिए भी पंजाब की राजनीति में अपनी रणनीति तय करना आसान नहीं है। पार्टी को हिंदुत्व के मुद्दे के साथ-साथ नशे कानून-व्यवस्था और गैंगस्टर गतिविधियों जैसे स्थानीय मुद्दों पर ध्यान देना होगा।


  • कांग्रेस भी इस मुकाबले में खुद को कमजोर नहीं मान रही। पार्टी ने संगठन में बदलाव करते हुए सचिन पायलट को पंजाब का प्रभारी बनाया है और ओलंपियन परगट सिंह को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस की रणनीति दलित और पंथक वोटों को साधने की भी है। पंजाब में अनुसूचित जाति समुदाय की आबादी करीब 32 प्रतिशत है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की भूमिका पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है।

    फिलहाल पंजाब की राजनीति में तीनों प्रमुख खेमे अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं। AAP के सामने सरकार के कामकाज और नेताओं के असंतोष को संभालने की चुनौती है। BJP और अकाली दल के बीच गठबंधन हुआ तो मुकाबला और कड़ा हो सकता है। वहीं कांग्रेस की वापसी की कोशिशें चुनाव को त्रिकोणीय बना सकती हैं। आखिरकार पंजाब का चुनावी परिणाम गठबंधन की तस्वीर उम्मीदवारों के चयन और जनता के स्थानीय मुद्दों पर लिए गए फैसले से तय होगा।

    Share:

  • अनाया बांगड़ ने फिर थामा क्रिकेट का बल्ला, योगराज सिंह की कोचिंग में शुरू की नई तैयारीण्‍ण्‍

    Tue Nov 17 , 2026
    नई दिल्ली । पूर्व भारतीय क्रिकेटर (Former Indian Cricketer) संजय बांगड़ की बेटी अनाया बांगड़ (Anaya Bangar) एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर अपनी पहचान बनाने की तैयारी में जुट गई हैं। जेंडर ट्रांजिशन (Gender Transition) के बाद क्रिकेट में वापसी का रास्ता तलाश रहीं अनाया ने अब पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह (Yograj Singh) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved