img-fluid

कुलगाम एनकाउंटर: सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट को किया ढेर…

November 18, 2026

कुलगाम. जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के कुलगाम (Kulgam) में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के आतंकी लतीफ भट (Latif Bhat) को मार गिराया है. वह एक मस्जिद (mosque) में छिपा हुआ था. अधिकारियों के मुताबिक, उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कई बार मौका दिया गया, लेकिन उसने सरेंडर करने से इनकार कर दिया. इसके बाद सुरक्षाबलों ने उसे बाहर निकालने के लिए आंसू गैस के गोले दागे. मस्जिद से बाहर निकलते ही उसे गोली मार दी गई.

कुलगाम के एसएसपी अनायत अली के मुताबिक, उन्होंने खुद लतीफ भट से लंबी वीडियो कॉल पर बात की और उसे हथियार डालकर आत्मसमर्पण करने के लिए समझाया. उसे भरोसा दिलाया गया कि सरेंडर करने पर उसकी जान बख्श दी जाएगी. हालांकि, लतीफ ने इस पेशकश को ठुकरा दिया. ऑपरेशन के दौरान उसने कथित तौर पर कहा, “मेरे साथ अल्लाह के सिवा कोई नहीं है.”


  • एसएसपी के अनुसार, लतीफ ने रात करीब 2:45 बजे मस्जिद में दाखिल होने के बाद गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने उसे बाहर निकालने के लिए आंसू गैस के गोले दागे. सुरक्षा एजेंसियां धार्मिक स्थल को नुकसान से बचाने के लिए पूरी सावधानी बरती गई और मस्जिद के अंदर सुरक्षाबलों ने कोई कार्रवाई नहीं की.

    एसएसपी ने बताया कि लतीफ भट 18 नवंबर 2025 को लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हुआ था. वह कथित तौर पर खुद कट्टरपंथ की राह पर गया था और सीमा पार से उसे जम्मू-कश्मीर में शांति, पर्यटन और अर्थव्यवस्था को बाधित करने के निर्देश मिल रहे थे.

    कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड
    लतीफ भट कुलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था. हमले को अंजाम देने से ठीक एक दिन पहले, यानी 10 नवंबर 2026 को, लश्कर कमांडर लतीफ भट और आतंकवादी उमर निसार डार ने कुलगाम जिले के कई संवेदनशील इलाकों का दौरा किया था. दोनों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के मकसद से मीर बाजार, अखरान, हबलिश और किलम जैसे क्षेत्रों में जाकर ठिकानों की बाकायदा रेकी की थी. आतंकी साजिश की यह पूरी हलचल स्थानीय सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में भी रिकॉर्ड हो गई थी.

    रेकी करने के अगले ही दिन, 11 नवंबर को दोनों आतंकियों ने सोची-समझी साजिश के तहत अखरान इलाके में स्थित सीआरपीएफ (CRPF) के नाके पर अचानक अंधाधुंध हमला बोल दिया. इस वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे, जिसकी जांच के बाद सुरक्षा बलों ने मास्टरमाइंड लतीफ भट को चिन्हित कर उसके खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया था.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved