img-fluid

स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त टीम ने किया टीकाकरण सत्रों का निरीक्षण

November 19, 2026

  • गर्भवती महिलाओं के पंजीयन, नियमित जांच और हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की निगरानी पर दिया जोर

मंडला। स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त दल ने ग्राम सनकुही एवं ग्राम ठोंड़ा (अहमदपुर) में आयोजित टीकाकरण सत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने टीकाकरण सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।



  • संयुक्त भ्रमण में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमित सिंगौर, महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी श्री अनूप नामदेव तथा विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक (बीपीएम) श्री आदित्य पटेल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान दोनों ग्रामों में संचालित टीकाकरण सत्रों की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन, निर्धारित स्वास्थ्य जांचों की पूर्ति तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    विशेष रूप से उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं (एचआरपीडब्ल्यू) की समय पर पहचान, उनकी नियमित निगरानी और फॉलोअप करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने निर्देशित किया कि आवश्यकता पडऩे पर ऐसी महिलाओं को समय रहते उचित स्वास्थ्य संस्था में रेफर किया जाए, ताकि जच्चा और बच्चा दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। संयुक्त दल ने स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के मैदानी अमले को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की समझाइश दी। साथ ही टीकाकरण सेवाओं को प्रभावी बनाने और पात्र हितग्राहियों तक मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया। अधिकारियों के अनुसार इस संयुक्त निरीक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की सतत निगरानी के साथ मातृ-शिशु स्वास्थ्य संकेतकों में सुधार लाना है।

    Share:

  • भेड़ाघाट में मौत बनकर दौड़ा मक्का लोड ट्रक, तीन को कुचला

    Thu Nov 19 , 2026
    ढाबे के पास खड़े वाहनों को टक्कर मारकर पलटा ट्रक, ढाबा संचालक गंभीर घायल जबलपुर। भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में रिंग रोड स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर राजा फैमिली ढाबा के पास गुरुवार देर रात करीब 2 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। मक्का से लदे तेज रफ्तार ट्रक ने ढाबे के पास खड़े वाहनों को टक्कर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved