img-fluid

इंदौर: मकान में चल रहा था देह व्यापार, एरोड्रम पुलिस की दबिश; पांच आरोपी गिरफ्तार

November 19, 2026

इंदौर। इंदौर में देह व्यापार के एक मामले का खुलासा हुआ है। एरोड्रम थाना क्षेत्र के अशोक नगर में एक मकान में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर महिला सब-इंस्पेक्टर की टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को मकान में पांच पुरुष और दो से तीन महिलाएं मिलीं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक महिलाओं से कथित तौर पर जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मकान संचालिका काजल के साथ महेंद्र, अनिकेत, मनीष और एक अन्य आरोपी शामिल है।


  • मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के अशोक नगर का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मकान नंबर 636-बी में देह व्यापार की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए महिला सब-इंस्पेक्टर और पुलिस टीम ने बताए गए मकान पर दबिश दी। मौके पर पुलिस को पांच पुरुषों के साथ दो से तीन महिलाएं मिलीं। पुलिस के मुताबिक महिलाओं को कथित तौर पर जबरन अनैतिक गतिविधियों में शामिल कराया जा रहा था, जबकि मौके पर ग्राहक भी मौजूद थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए काजल, महेंद्र, अनिकेत, मनीष और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है। मामले में एरोड्रम थाने में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5 और 6 के साथ बीएनएस की संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि मकान में यह गतिविधियां कब से संचालित हो रही थीं और इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क तो काम नहीं कर रहा था।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved