img-fluid

शनि मंदिर पर रात में चला बुलडोजर, सुबह होते हिंदू संगठनों ने घेरा थाना

November 23, 2026

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में शनि मंदिर में तोड़फोड़ को लेकर हंगामा शुरू हो गया है. आरोप है कि प्रशासन ने रात के अंधेरे में प्राचीन शनि मंदिर के बरामदे को बुलडोजर से ढहा दिया है. सुबह होने पर लोगों को जानकारी हुई. इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने सीबीगंज थाने का घेराव किया है. बताया जा रहा है कि रविवार की रात अंधेरे में प्रशासन ने मंदिर के सामने बने बरामदे को अवैध निर्माण बताकर तोड़ दिया है.

इस घटना को लेकर बरेली में एक्टिव तमाम हिंदू संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है. सोमवार की सुबह विश्व हिंदू परिषद एवं आरएसएस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सीबीगंज थाने पहुंचे और घेराव करते हुए विरोध जताया. संगठनों ने मंदिर में तोड़फोड़ कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. चूंकि मामला धार्मिक स्थल से जुड़ा है, इसलिए पुलिस और प्रशासन भी इसे गंभीरता से ले रहा है.


  • बरेली के परसाखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया के रोड नंबर-1 स्थित प्राचीन शनिदेव मंदिर के ठीक सामने एक सोया फैक्ट्री है. बताया जा रहा है कि मंदिर समिति और फैक्ट्री पक्ष के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा है. इसी विवाद के बीच रविवार की रात मंदिर के आगे बने बरामदे को बुलडोजर से ढहा दिया गया. आरोप है कि यूपीसीडा (उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण) के अधिकारी मंसूर कटियार ने बरामदे के हिस्से को अवैध निर्माण बताते हुए बुलडोजर चलवाया है.

    आधी रात को हुई इस कार्रवाई को लेकर अब कई सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर से जुड़े बरामदे को इस तरह तोड़े जाने से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सीबीगंज थाने पहुंचकर घेराव और विरोध प्रदर्शन किया. स्थिति को देखते हुए एसपी सिटी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

    एसपी सिटी चिराग जैन के मुताबिक इस घटना की जानकारी पुलिस को भी नहीं दी गई थी. मंदिर से जुड़े हिस्से को बुलडोजर से ढहाए जाने का मामला सामने आने के बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई होगी. बावजूद इसके, स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश है. लोगों का कहना है कि जान बूझकर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई है.

    Share:

  • सूर्य हाफ मैराथन ने बनाया रिकॉर्ड 7,500 धावकों ने लगाई दौड़

    Mon Nov 23 , 2026
    शहीदों को सम्मान और पूर्व सैनिकों को नमन की थीम पर आयोजन जबलपुर। भारतीय सेना और नागरिकों के बीच आपसी जुड़ाव, राष्ट्रप्रेम और फिटनेस की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित सूर्य हाफ मैराथन 2026 में जबलपुर दौड़ता नजर आया। हेडक्वार्टर सेंट्रल कमांड के तत्वावधान में हेडक्वार्टर मध्य भारत एरिया द्वारा आयोजित मैराथन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved