img-fluid

वक्फ बोर्ड के कार्यक्रम में बजा ‘वंदे मातरम’, खड़े हुए मौलवी; आलोचना के बाद वीडियो जारी कर जताया अफसोस

November 26, 2026

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर (J&K) में वक्फ बोर्ड के एक कार्यक्रम में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ (Vande Mataram) बजाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत (National Anthem) के सम्मान में खड़े हुए कुछ मौलवियों की आलोचना के बाद उन्होंने बुधवार को वीडियो बयान जारी कर अपने कदम पर अफसोस जताया। धर्मगुरुओं ने कहा कि वे अपनी गलती के लिए पश्चाताप कर रहे हैं। वहीं, मुस्लिम धार्मिक संगठनों के समूह मुत्तहिदा मजलिस उलेमा (एमएमयू) ने कार्यक्रम में वंदे मातरम बजाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है।

यह विवाद 23 नवंबर को शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (SKUAST) में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद शुरू हुआ। कार्यक्रम का आयोजन जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष दरख्शां अंद्राबी ने किया था। इसमें केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू भी शामिल हुए थे।

वंदे मातरम के दौरान खड़े हुए थे कई धर्मगुरु

रिपोर्ट के मुताबिक, कार्यक्रम में मौजूद जम्मू-कश्मीर के कई धर्मगुरु वंदे मातरम बजने के दौरान सम्मान में खड़े हुए थे। इनमें प्रमुख गुज्जर नेता और नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद मियां अल्ताफ अहमद, शिया नेता इमरान अंसारी और अब्दुल राशिद शेख (दाऊदी) भी शामिल थे। हालांकि, बाद में उनके इस कदम को लेकर आलोचना शुरू हो गई। इसके बाद बुधवार को कार्यक्रम में शामिल कुछ धर्मगुरुओं ने वीडियो जारी कर अपने फैसले पर अफसोस जताया।



  • एमएमयू ने जताई धार्मिक भावनाएं आहत होने की चिंता

    जम्मू-कश्मीर के विभिन्न धार्मिक संगठनों और संस्थाओं के समूह मुत्तहिदा मजलिस उलेमा (एमएमयू) ने वक्फ बोर्ड के कार्यक्रम में वंदे मातरम बजाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। संगठन का कहना है कि धार्मिक स्वतंत्रता के मामले में कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

    एमएमयू के मुताबिक, इस्लाम मातृभूमि से प्रेम करने की भावना को प्रोत्साहित करता है, लेकिन मातृभूमि से प्रेम और उसकी पूजा करने में अंतर है। संगठन का कहना है कि मातृभूमि को दैवीय स्वरूप देने वाली किसी भी अभिव्यक्ति या परंपरा को इस्लाम की मूल मान्यता तौहीद (ईश्वर की एकता) के विपरीत माना जाता है।

    यह संगठन कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारूक के नेतृत्व में काम करता है। इसमें अलग-अलग विचारधाराओं के मुस्लिम विद्वान, धर्मगुरु और धार्मिक संस्थाएं शामिल हैं।

    वक्फ बोर्ड के आयोजन पर भी उठाए सवाल

    एमएमयू ने वंदे मातरम बजाए जाने को अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुस्लिम धार्मिक संपत्तियों और उनकी पवित्रता की रक्षा के लिए जिम्मेदार वक्फ बोर्ड ने ही अपने कार्यक्रम में यह गीत बजाया।

    संगठन का दावा है कि कार्यक्रम में वंदे मातरम बजाने की कोई कानूनी बाध्यता नहीं थी। इसके बावजूद गीत बजाए जाने से कश्मीरी मुसलमानों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और समुदाय में नाराजगी पैदा हुई।

    सरकारी कार्यक्रमों में वंदे मातरम को लेकर आपत्ति

    एमएमयू ने जम्मू-कश्मीर के सरकारी कार्यक्रमों में नियमित रूप से वंदे मातरम शामिल किए जाने पर भी चिंता जताई है। संगठन का कहना है कि इससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक मान्यताओं और संवैधानिक अधिकारों की अनदेखी हो सकती है। साथ ही इससे समाज में अविश्वास और अलगाव की भावना बढ़ने की आशंका है।

    एमएमयू ने इस मामले में कानूनी राय लेने और संबंधित अधिकारियों को औपचारिक ज्ञापन सौंपने की बात कही है। संगठन की मांग है कि जम्मू-कश्मीर के सरकारी कार्यक्रमों, शिक्षण संस्थानों और अन्य सार्वजनिक आयोजनों में वंदे मातरम को कथित तौर पर अनिवार्य रूप से शामिल करने पर रोक लगाई जाए।

    Share:

  • MP के मिलेट्स की डिमांड US-UK में भी बढ़ी.... 550 करोड़ रुपये पहुंचा कोदो-कुटकी और समां का निर्यात

    Thu Nov 26 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में श्रीअन्न (Sri Anna) यानी मिलेट की खेती अब किसानों के लिए कमाई का नया जरिया बन रही है. खासकर जनजातीय क्षेत्रों में कोदो, कुटकी और सांवा (Kodo, Kutki, and Sanwa) के उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रयासों का असर दिखाई देने लगा है. राज्य में पिछले तीन वर्षों के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved