img-fluid

सोनोग्राफी कराने आई 9 महीने की गर्भवती भी कार की चपेट में: डॉक्टर को चक्कर आने से हुआ बड़ा हादसा

November 26, 2026

गुना । मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)के गुना जिला (Guna District)अस्पताल परिसर (Hospital Premises)में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे (Tragic accidents)ने हर किसी को दहला दिया। ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे डॉक्टर की कार अचानक बेकाबू हो गई और परिसर में मौजूद लोगों को टक्कर मारते हुए दीवार से जा टकराई। हादसे में नौ महीने की गर्भवती महिला समेत कई लोग घायल हो गए। कार की चपेट में चार महिलाएं और दो बच्चे भी आए। घटना के बाद अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई और कार के नीचे दबे घायलों को बाहर निकालने के लिए वाहन को उठाया। इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के मुताबिक कार जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर सुभाष सोनकर चला रहे थे। बुधवार को उनकी ड्यूटी पूरी हो चुकी थी और वह अपनी कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अस्पताल परिसर में अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार कार ने रास्ते में मौजूद लोगों को एक के बाद एक टक्कर मार दी और फिर दीवार से जा भिड़ी। टक्कर के बाद कार रुक गई। हालांकि इस दौरान कई लोग उसकी चपेट में आकर घायल हो चुके थे। बताया जा रहा है कि डॉक्टर की तबीयत ठीक नहीं थी और गाड़ी चलाते समय उन्हें चक्कर आ गया था। इसके कारण कार पर से उनका नियंत्रण हट गया।

इस हादसे में सबसे ज्यादा चिंता नौ महीने की गर्भवती महिला को लेकर रही। महिला सोनोग्राफी कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंची थी। उसके परिजन आवन गांव से आए थे और अस्पताल परिसर में खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार उनकी तरफ आ गई और महिला समेत परिवार के कई सदस्यों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद परिजन घबरा गए। अस्पताल में महिला की जांच की गई। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। परिवार के लिए यह घटना किसी बड़े सदमे से कम नहीं थी क्योंकि महिला की गर्भावस्था का आखिरी महीना चल रहा है।

हादसे में घायल चंदन की परेशानी भी बढ़ गई। बताया गया कि सुबह ही किसी दूसरे वाहन की टक्कर से उसके एक पैर में फ्रैक्चर हो गया था। वह अस्पताल में प्लास्टर चढ़वाने के बाद घर जाने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच डॉक्टर की बेकाबू कार ने उसे फिर टक्कर मार दी। इस बार उसका दूसरा पैर भी फ्रैक्चर हो गया। एक ही दिन में दोनों पैरों में चोट लगने से उसकी मुश्किलें और बढ़ गईं।

प्रत्यक्षदर्शी धर्मवीर सिंह ढिल्लो के मुताबिक कार तेज रफ्तार में अस्पताल परिसर में दाखिल हुई थी। चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और कार महिलाओं तथा बच्चों की ओर बढ़ गई। टक्कर के बाद कई लोग कार के नीचे दब गए थे। मौके पर मौजूद लोगों ने बिना देर किए कार को उठाने की कोशिश की और घायलों को बाहर निकाला। लोगों की तत्परता से घायलों को जल्द उपचार मिल सका।


  • जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ. पीएन धाकड़ ने बताया कि हादसे में चार महिलाएं और दो बच्चे घायल हुए हैं। सभी का उपचार किया जा रहा है। घटना के संबंध में यह भी बताया गया कि डॉक्टर सुभाष सोनकर की तबीयत खराब थी और उन्हें गाड़ी चलाते समय चक्कर आ गया था। डॉक्टर के पास अपना ड्राइवर भी है लेकिन बुधवार को वह खुद कार चला रहे थे। अस्पताल परिसर में हुए इस हादसे ने मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

    Share:

  • युवा भारत: संविधान, संकल्प और संभावनाएं

    Thu Nov 26 , 2026
    संवैधानिक मूल्यों से राष्ट्र निर्माण की ओर – रजत भावसार भारत आज विश्व के सबसे युवा देशों में से एक है। उसकी युवा शक्ति केवल जनसंख्या का आँकड़ा नहीं, बल्कि भविष्य के भारत की आकांक्षाओं, सामर्थ्य और असीम संभावनाओं का प्रतीक है। किसी भी राष्ट्र का भविष्य उसकी युवा पीढ़ी के विचारों, दृष्टिकोण, मूल्यों और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved