img-fluid

इंदौर: पहले ही दिन प्रतिबंध की उड़ी धज्जियां… दौड़ते नजर आए ई-रिक्शा

November 26, 2026

  • कलेक्टर ने कल ही जारी किया था तीन प्रमुख मार्गों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश, रिक्शा चालक बोले- हमें जानकारी ही नहीं
  • पहले भी चार झोन और चार कलर का प्रयोग कागजों पर ही रहा

इंदौर। कल शाम ही कलेक्टर शिवम वर्मा (Collector Shivam Verma) ने यातायात प्रबंधन (traffic management) के मद्देनजर ई-रिक्शाओं (e-rickshaws) को लेकर एक आदेश जारी किया जिसमें निरंजनपुर चौराहा से राजीव गांधी चौराहा तक एबी रोड, पलासिया से मृगनयनी चौराहा तक एमजी रोड और सुपर कॉरिडोर पर ई-रिक्शाओं को प्रतिबंधित किया गया। मगर आज पहले ही दिन सुबह इस प्रतिबंधित आदेश की धज्जियां उड़ती नजर आई और एमजी रोड पर ही ये ई-रिक्शा चल रहे थे। जब इनके चालकों से पूछा गया कि प्रतिबंध के बावजूद वे एमजी रोड पर रिक्शा कैसे ले आए तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें ऐसे किसी आदेश की जानकारी ही नहीं है।


  • इंदौर में यातायात जाम की जो भीषण समस्या है उसमें ई-रिक्शाओं की बढ़ती भीड़ का योगदान भी कम नहीं है। 6 हजार से अधिक ई-रिक्शाओं का रजिस्ट्रेशन तो आरटीओ में ही हुआ है। मगर इससे अधिक संख्या में अवैध रूप से ये ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। इतना ही नहीं, किसी भी मार्ग, गली, मोहल्ले में घुसने से लेकर प्रमुख सड़कों, चौराहों पर भी लगने वाले जाम में इन ई-रिक्शाओं की सबसे बड़ी भूमिका है। तमाम चार पहिया वाहन चालक भी इन ई-रिक्शाओं की भीड़ से परेशान हैं और इन पर काबू पाने की कई बार पुलिस प्रशासन, यातायात विभाग से मांग भी की जाती रही है। कुछ समय पहले सडक़ सुरक्षा समिति में लिए गए निर्णय के आधार पर शहर को चार झोन में बांटकर अलग-अलग कलर कोड की ई-रिक्शा के संचालन का दावा भी पुलिस प्रशासन ने किया। मगर यह भी कागजी निर्णय साबित हुआ। इसमें झोन-1 में ब्ल्यू, झोन-2 में यलो, 3 में रेड और झोन 4 में व्हाइट कलर की रिक्शाओं का संचालन तय किया गया था, ताकि हर कहीं शहर में ये ई-रिक्शा नजर ना आए। मगर ना तो झोनवार रिक्शा चलते नजर आए और ना कलर कोड का कहीं कोई पालन दिखा। इसके बाद कल कलेक्टर ने तीन मार्गों पर इन ई-रिक्शाओं को प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया, जिसका निर्णय चार दिन पहले हुई सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक में भी लिया गया था। मगर आज सुबह ही इन प्रतिबंधित मार्गों पर ये ई-रिक्शाएं दौड़ती रही। हालांकि सुबह यातायात विभाग भी सक्रिय नहीं रहता, लिहाजा दोपहर बाद ही इस प्रतिबंध का असर नजर आएगा। मगर सवाल यह है कि थोड़े दिन की सख्ती के बाद कहीं ये ई-रिक्शा फिर इन प्रतिबंधित मार्गों पर दौड़ते नजर ना आएं, क्योंकि इनके लिए जनप्रतिनिधि भी अधिकारियों पर दबाव-प्रभाव बनाते हैं। फिलहाल तो देखना यह है कि पुराने एबी रोड, एमजी रोड और सुपर कॉरिडोर पर लगाए प्रतिबंध का मैदानी असर क्या होता है और इससे यातायात सुधार में कितनी मदद मिलेगी।

    Share:

  • अमेरिका के फुगेट परिवार में पीढ़ियों तक बच्चे पैदा होते ही क्यों पड़ जाते थे नीले, सामने आया हैरान करने वाला रहस्य

    Thu Nov 26 , 2026
    नई दिल्ली ।अमेरिका (America) के केंटकी राज्य (Kentucky) में करीब 200 साल पहले एक ऐसा परिवार रहता था, जिसके कई सदस्यों की त्वचा का रंग सामान्य लोगों से बिल्कुल अलग था। परिवार में पैदा होने वाले कुछ बच्चों की त्वचा नीली (Blue Skin) दिखाई देती थी। यही स्थिति आगे की पीढ़ियों में भी देखने को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved