img-fluid

परिसीमन और महिला आरक्षण बिल की तैयारी? जानें वोटिंग होने पर लोकसभा में बन सकते हैं कौन से 3 सीन

November 27, 2026

नई दिल्ली. सरकार (Government)  ने मॉनसून सत्र (Monsoon Session) की आगे की कार्यवाही के रूप में लोकसभा (Lok Sabha) की बैठक 30 नवंबर (सोमवार) और राज्यसभा (Rajya Sabha) की बैठक 2 दिसंबर (बुधवार) को फिर से बुलाने का अनुरोध किया है. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के अनुसार, यह सत्र जरूरी सरकारी कामकाज के लिए बुलाया गया है.


  • हालांकि, राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि सरकार इस दौरान परिसीमन (Delimitation) और महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन ला सकती है.

    चर्चाओं के मुताबिक, इस संभावित प्रस्ताव के तहत परिसीमन प्रक्रिया के जरिए लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर अधिकतम 850 किया जा सकता है. इसका मुख्य उद्देश्य 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का रास्ता साफ करना माना जा रहा है.

    लोकसभा में क्या है नंबर गेम?
    अगर परिसीमन बिल पर वोटिंग होती है, तो इसे पारित कराने के लिए सदन में दो-तिहाई बहुमत की जरूरत होगी. लोकसभा की कुल 543 सीटों में से वर्तमान संख्या 540 है. ऐसे में दो-तिहाई बहुमत यानी 360 सांसदों के समर्थन की जरूरत होगी.

    एनडीए के पास 320 सांसद हैं. इसमें बीजेपी (241, साल 2026 में नगांव लोकसभा सीट जीतने के बाद), एनसीपीआई (20), टीडीपी (16), शिवसेना (13), जेडीयू (12), एलजेपी-रामविलास (5), आरएलडी (2), जनसेना पार्टी (2) और जेडीएस (2) शामिल हैं.

    ADVERTISEMENT

    इनके अलावा एनसीपी, शिरोमणि अकाली दल, असम गण परिषद (एजीपी), झारखंड की आजसू, अपना दल (सोनेलाल), मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) और सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) के एक-एक मिला कर कुल सात सांसद हैं. इन सबको मिलाकर NDA का आंकड़ा 320 तक पहुंचता है.

    लोकसभा में वोटिंग हुई तो तीन संभावना क्या हैं
    अगर तीन अन्य बड़े दलों का समर्थन मिलता है: अगर डीएमके (22), एनसीपी-शरद पवार (8) और वाईएसआरसीपी (4) के कुल 34 वोट मिल भी जाएं, तो आंकड़ा 354 ही होगा. यानी तब भी सरकार को बहुमत के लिए 6 और वोटों की जरूरत पड़ेगी.

    अगर डीएमके गैरहाजिर रहती है: फिर बहुमत का आंकड़ा 345 होगा. इस स्थिति में एनडीए (320) को एनसीपी-एसपी (8) और वाईएसआरसीपी (4) का समर्थन मिलने पर भी कुल संख्या 332 ही पहुंचेगी, जो बहुमत के आंकड़े से 13 दूर है.

    डीएमके और एनसीपी-एसपी दोनों की गैरहाजिरी: अगर डीएमके और एनसीपी-एसपी दोनों गैरहाजिर रहते हैं, तो बहुमत का आंकड़ा 340 रहेगा. इस समीकरण में एनडीए को वाईएसआरसीपी का साथ मिलने पर भी बहुमत से 16 वोट पीछे रहेगी.

    इस बीच सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को दोपहर 1 बजे कैबिनेट की बैठक हो सकती है. वहीं, कांग्रेस पार्लियामेंट्री स्ट्रैटेजी ग्रुप दिल्ली में शाम 4:30 बजे बैठक करेगा. इस बैठक में 30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद सत्र के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा की जाएगी.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved