img-fluid

इंदौर: पुराना एमजी रोड थाना भवन टूटा, 15 दिन में शुरू होगा लेफ्ट टर्न का काम

November 29, 2026

मृगनयनी चौराहे पर लगने वाले जाम से मिलेगी राहत, करीब 15 फीट से ज्यादा के हिस्से में लेफ्ट टर्न होगा तैयार

इंदौर। पिछले कई सालों से पुराना एमजी रोड थाना भवन (Old MG Road police station) को तोड़ने (break) का मामला उलझन में पड़ा था और निगम (Corporation) ने कुछ दिनों पहले ही एक एजेंसी को काम सौंपा था और पुराने थाना भवन को तोड़ने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। अब वहां से सीधे मृगनयनी एमजी रोड की ओर 15 फीट चौड़ा लेफ्ट टर्न तैयार किया जाएगा, जिससे शिवाजी मार्केट और निगम की ओर से आने वाले वाहन चालक सीधे इसका उपयोग कर सकेंगे।


  • नगर निगम ने मृगनयनी चौराहे को संवारने की योजना के तहत एमजी रोड के पुराने थाना भवन के स्थान पर नई बिल्डिंग निगम के समीप सरकारी स्कूल की जमीन पर बनाई थी और थाना वहीं संचालित हो रहा है। पुराना थाना भवन को तोड़ने के लिए निगम ने कुछ ठेकेदारों से बात की थी, लेकिन उन्होंने कम राशि बताई थी, जिसके चलते अधिक राशि की मांग के कारण मामला अटका हुआ था। अब कुछ दिनों पहले निगम ने एक ठेकेदार को काम सौंपकर थाना भवन तोड़ना शुरू किया और अब लगभग सारा हिस्सा तोड़ा जा चुका है। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक 10 से 15 दिनों में वहां मंदिर के समीप से लेफ्ट टर्न बनाने का काम शुरू होगा, वहां थाना भवन तोड़ने के बाद काफी जमीन निगम को मिल रही है और इसमें से लेफ्ट टर्न का हिस्सा मृगनयनी के सामने एमजी रोड तक बनाया जाएगा, शेष बचे हिस्सों में बाउंड्रीवाल बनाई जाएगी। इसके अलावा एजेंसी फायनल कर दी गई है और जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा, इससे वाहन चालकों को नई सुविधा मिलेगी और सीधे एमजी रोड की ओर वाहन चालक जा सकेंगे। अब तक वाहन चालक मृगनयनी चौराहे पर आकर ट्रैफिक पाइंट पर फंस जाते थे और वहां कई बार इसी के चलते जाम की नौबत बन जाती थी।

    Share:

  • सोने-चांदी के दाम टूटने से खरीदारों की बल्ले-बल्ले या अभी और गिरेगा भाव जानिए निवेश का सही मौका और एक्सपर्ट की सलाह

    Sun Nov 29 , 2026
    नई दिल्ली। सोने और चांदी (Gold and silver)की कीमतों में आई बड़ी गिरावट (significant drop in prices)ने सर्राफा बाजार से लेकर निवेशकों तक हलचल बढ़ा दी है। पिछले कुछ समय से रिकॉर्ड ऊंचाई की ओर बढ़ रही दोनों कीमती धातुओं (Precious metal)के भाव अब दबाव में नजर आ रहे हैं। वैश्विक बाजार (Global market)में सोने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved