भोपाल। कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह के दिग्विजय सिंह पर दिए बयान पर बोले पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि भगवान राम और लक्ष्मण त्रेता युग मे पैदा हुए थे। कलयुग में इस तरह के लोग भी पैदा हो रहे हैं, जो अपने पुरखों और वरिष्ठों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उन्होंने लक्ष्मण सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह और लक्ष्मण सिंह कितना पढ़े लिखे हैं इसकी भी पड़ताल हो जाये। कौन विद्वान है कौन कमजोर है साफ हो जाएगा?
वहीं दिग्विजय सिंह और लक्ष्मण सिंह के बीच चल रही तनातनी पर बीजेपी को बोलने का मौका मिल गया है। सरकार के मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी पार्टी नहीं बल्कि एक गिरोह है और प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। हर गिरोह के अपने सरगना है सरगनाओं के इशारे पर गिरोह काम करते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved