img-fluid

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह बोले-मंदी आना तो तय है

August 10, 2020

नुकसान की भरपाई के लिए सुझाए तीन कदम
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से देश इकनॉमिक स्लोडाउन की ओर बढ़ रहा है और इसी बीच पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा है कि देश में मंदी आना तय है। उन्होंने मोदी सरकार को इससे निपटने के लिए तीन स्टेप भी सुझाए हैं, जिन पर तुरंत एक्शन लेने को कहा है, ताकि कोरोना वायरस महामारी से हुए नुकसान की भरपाई की जा सके। बीबीसी को ईमेल के जरिए दिए एक इंटरव्यू में मनमोहन सिंह ने कहा कि देश के लोगों को सबसे अधिक दिक्कत देने वाला रहा मोदी सरकार की तरफ से लगाया गया लॉकडाउन। उन्होंने कहा कि उस समय लॉकडाउन लगाना जरूरी था, लेकिन मोदी सरकार ने बिना सोचे-समझे बेहद असंवेदनशील तरीके से लॉकडाउन किया।
मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार को तीन स्टेप सुझाए हैं, जिससे आने वाले सालों में अर्थव्यवस्था को फिर से पहले जैसा बनाया जा सकता है। उनके अनुसार सबसे जरूरी ये है कि सरकार सुनिश्चित करे कि लोगों के पास रोजमर्रा के खर्च के लिए पैसे हों इसके लिए सरकार उन्हें नकद कैश मुहैया कराए। दूसरा जरूरी कदम ये है कि सरकार बिजनेस करने वालों के लिए कैपिटल मुहैया कराए। तीसरा सुझाव ये है कि संस्थागत स्वायत्तता और प्रक्रियाओं के जरिए फाइनेंशियल सेक्टर को ठीक किया जाए।
मनमोहन सिंह ने कैश ट्रांसफर की बात करते हुए कहा कि इससे बहुत सारा कर्ज हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे जीडीपी रेश्यो के लिए भारत का डेट बढ़ जाएगा, लेकिन अगर कर्ज से किसी की जिंदगी बचती है, जीवन सामान्य होता है और अर्थव्यवस्था को बढ़ने में मदद मिलती है, तो ये किया जा सकता है। हमें कर्ज लेने में शर्माना नहीं चाहिए, उसे कैसे खर्च करना इस पर स्मार्ट तरीके से सोच कर अमल करना चाहिए।
उन्होंने चेताते हुए कहा कि भारत अन्य देशों के तरीकों को अपना रहा है और आयात पर तगड़ी इंपोर्ट ड्यूटी लगा रहा है। भारत की ट्रेड पॉलिसी ने पिछले तीन दशकों में आबादी के हर तबके को फायदा पहुंचाया है। कोरोना के आने से पहले ही भारतीय अर्थव्यवस्था संघर्ष कर रही थी। 2019-20 में जीडीपी 4.2 फीसदी की दर से बढ़ रही थी, जो करीब एक दशक में सबसे धीमी रफ्तार रही।

Share:

  • हड़ताल में उज्जैन के 1500 ट्रक खड़े हुए

    Mon Aug 10 , 2020
    उज्जैन। डीजल पर वेट टैक्स कम करने सहित अन्य माँगों को लेकर प्रदेश की ट्रांसपोर्ट व्यवसायी एसोसिएशन के आव्हान पर जिले में भी ट्रांसपोर्टरों ने आज सुबह से हड़ताल शुरु कर दी है। हड़ताल के कारण जिले में 1500 से ज्यादा छोटे-बड़े लोडिंग वाहन खड़े कर दिए गए हैं। माँगे नहीं मानी गई तो हड़ताल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved