ब्‍लॉगर

हड़ताल में उज्जैन के 1500 ट्रक खड़े हुए

उज्जैन। डीजल पर वेट टैक्स कम करने सहित अन्य माँगों को लेकर प्रदेश की ट्रांसपोर्ट व्यवसायी एसोसिएशन के आव्हान पर जिले में भी ट्रांसपोर्टरों ने आज सुबह से हड़ताल शुरु कर दी है। हड़ताल के कारण जिले में 1500 से ज्यादा छोटे-बड़े लोडिंग वाहन खड़े कर दिए गए हैं। माँगे नहीं मानी गई तो हड़ताल आगे भी खिच सकती है।
उज्जैन गुड्स ट्रांसपोर्ट ऐसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ जैन तथा उज्जैन ट्रांसपोर्ट ऐसोसिएशन के अध्यक्ष अश्विन नरूला ने बताया कि ऐसोसिएशन की संयुक्त माँग है कि सरकार डीजल पर वेट टैक्स कम करे। इसके अलावा भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस रखा जाए और चेक पोस्ट बंद किए जाए। इसके साथ ही ट्रांसपोर्टरों के लिए कोविड बीमा योजना लागू की जाए और कोरोना काल का टैक्स सरकार पूरी तरह माफ करे। यह माँग सरकार के समक्ष हड़ताल से पहले रखी गई थी। सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो आज प्रदेश सहित पूरे जिले में ट्रांसपोर्टस की तीन दिन की हड़ताल शुरु कर दी गई है। उज्जैन शहर तथा जिले से अन्य जिलों और प्रदेशों में विभिन्न प्रकार की अन्य व्यवसायिक तथा खाद्य सामग्रियाँ पहुँचाने के लिए 1500 से ज्यादा छोटे-बड़े वाहन रोज रवाना होते हैं। इतनी ही संख्या में सामग्री लेकर भी लोडिंग वाहन आते हैं लेकिन आज से हड़ताल शुरु होने के कारण यह सभी वाहन ट्रांसपोर्टरों ने खड़े कर दिए हैं। बुधवार तक अगर सरकार उक्त माँगों को मान जाती है तो हड़ताल समाप्त कर दी जाएगी अन्यथा यह आगे भी खिच सकती है। उल्लेखनीय है उज्जैन जिले के शाजापुर, देवास, इंदौर सहित करीब एक दर्जन अन्य जिलों में कई तरह का सामान की डिलेवरी ट्रांसपोर्ट के माध्यम से की जाती है।
16 जगह लगाना पड़े बेरिकेट्स
उज्जैन। आज शाम परिवर्तित मार्ग से महाकाल की सवारी निकलेगी। यहाँ तक पहुँचने के कई मार्ग हैं। लोगों को रोकने के लिए शहर में 16 स्थान पर सुबह से बेरिकेट्स लगा दिए गए हैं। सवारी के समय वहाँ पुलिस जवान भी तैनात रहेंगे।
रात में 400 ट्रक खाली करवा लिए
आज हड़ताल को देखते हुए कल शहर पहुँचे लगभग 400 ट्रक उज्जैन के व्यापारियों ने खाली करवा लिए। इनमें इलेक्ट्रानिक सामान, जूता, हार्डवेयर और कपड़े से लेकर बिल्डिंग मटेरियल और यहाँ तक कि किराना सामान आदि को भी आज की हड़ताल को देखते हुए रातों रात खाली करा लिया गया जो लोडिंग वाहन बाहर के थे रात में ही उन्हें रवाना कर दिया गया। जबकि स्थानीय वाहनों को हड़ताल को देखते हुए रात से ही खड़ा कर दिया गया था।
डिलीवरी के साथ-साथ बुकिंग भी बंद
ट्रांसपोर्टरों की आज से शुरु हुई तीन दिन की हड़ताल के दौरान ट्रांसपोर्टरों ने आज से नए सामान भी बुकिंग करना भी बंद कर दिया है। इतना ही नहीं हड़ताल के पहले जो आर्डर बुक किए थे, हड़ताल शुरु हो जाने के कारण उनकी डिलीवरी भी रोक दी है। ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों का कहना है कि एक ओर कोरोना काल में व्यापारी और नागरिक दोनों परेशानियों से जूझ रहे हैं, उस दौरान एसोसिएशन हड़ताल नहीं करना चाहता था लेकिन सरकार के वाजिब माँगों के प्रति ध्यान नहीं दिए जाने के कारण यह कदम उठाना पड़ा।
निगम परिसर में तैयार हुआ 100 फीट ऊंचे तिरंगे का स्ट्रक्चर
उज्जैन। नगर निगम परिसर में मुख्य भवन के आगे आगामी 15 अगस्त को 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज फहराया जाएगा। इसके लिए दो दिन पहले काम शुरु हुआ था और कल शाम तक इसका आधार और स्तंभ खड़ा कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि नगर निगम भवन के सामने इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की स्थापना की जाएगी। यह ध्वज पूरे वर्ष परिसर में लहराता रहेगा। दो दिन पहले इसके आधार निर्माण और स्तंभ खड़ा करने के लिए सामग्री आई थी।

Share:

Next Post

कनिमोई के साथ हुए बर्ताव पर चिदंबरम ने कहा-यह असामान्य बात नहीं

Mon Aug 10 , 2020
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने सोमवार को कहा कि अगर केंद्र सरकार हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों को देश की आधिकारिक भाषा बनाना चाहती है तो उसे अपने कर्मचारियों को इन दोनों भाषाओं की जानकारी रखने वाला बनाने पर जोर देना चाहिए। पूर्व गृह मंत्री ने चेन्नई हवाई अड्डे पर द्रमुक सांसद […]