
संत नगर। स्कूल की बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक लेने वाले ब्राह्मण समाज के विद्यार्थियों जो संत हिरदाराम नगर एवं खजूरी क्षेत्र में निवासरत हैं, उन्हें राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा द्वारा विधान सभा प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा के हाथों से सम्मान पत्र दिया गया।
उक्त जानकारी पंडित रवि पटेरिया ने देते हुए बताया कि जिन विद्यार्थियों को रामेश्वर शर्मा ने विधानसभा में अपने कक्ष में बुलाकर सम्मानित किया जिन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उनमें हर्षित दुबे दीपाली शर्मा पीयूष शर्मा रक्षा गर्ग आदि शामिल हैं। इस अवसर पर विशेष रूप से राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा प्रदेश अध्यक्ष अशोक भारद्वाज भगवान दास गर्ग भूपेंद्र सिंह गुर्जर भी उपस्थित थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved