काबुल। अफगानिस्तान ने तालिबान के 400 कैदियों में से 80 कैदियों को रिहा कर दिया है, जिससे देश में लंबे समय से युद्धरत पक्षों के बीच शांति वार्ता का रास्ता साफ हो गया है। यह जानकारी शुक्रवार को सरकार ने दी। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद् कार्यालय के प्रवक्ता जाविद फैसल ने यह घोषणा की। तालिबान के अधिकारियों ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर कहा कि 86 कैदियों को रिहा किया गया है। ये अधिकारी मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नहीं हैं। यह पता नहीं चल सका है कि शेष कैदियों को कब रिहा किया जाएगा। अमेरिका और तालिबान के बीच फरवरी में हुए समझौते के तहत दोनों पक्षों के कैदियों को रिहा किया गया है। समझौते के तहत सरकार द्वारा जेलों में डाले गए पांच हजार तालिबानियों और आतंकवादी समूह द्वारा बंधक बनाए गए एक हजार सरकारी और सैन्य कर्मियों की रिहाई होनी है। इसके बाद अफगानिस्तान में विभिन्न पक्षों के बीच वार्ता होगी। वार्ता कतर में होने की उम्मीद है जहां तालिबान का राजनीतिक कार्यालय है। कुछ अफगान नेताओं ने बताया कि 20 अगस्त से वार्ता हो सकती है। इन वार्ताओं से युद्ध के बाद अफगानिस्तान की रूपरेखा तय करने का आधार बनेगा। वॉशिंगटन की तरफ से शांतिदूत नियुक्त किए गए जालमे खलीलजाद ने शांति वार्ता शुरू करने के लिए डेढ़ वर्षों तक प्रयास किया जिसका उद्देश्य अमेरिकी सैनिकों की घर वापसी और अमेरिका के अब तक के सबसे ज्यादा समय तक किसी दूसरे देश में सैन्य संघर्ष को खत्म करना है। अमेरिकी सैनिकों ने देश छोड़ना शुरू कर दिया है और नवंबर तक अफगानिस्तान में पांच हजार से भी कम अमेरिकी सैनिक होंगे। 29 फरवरी को जब समझौता हुआ था उस वक्त देश में करीब 13 हजार सैनिक थे। अमेरिका और नाटो सैनिकों की वापसी तालिबान की इस वचनबद्धता पर भी हो रही है कि आतंकवादी समूह अमेरिका और उसके सहयोगियों के खिलाफ अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल नहीं करेगा। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने पिछले हफ्ते परंपरागत परिषद् बैठक लोया जिरगा का आयोजन किया था जिसमें 400 तालिबानी कैदियों की रिहाई पर सहमति बनी थी।
Share:Next Post
कमलनाथ पर नरोत्तम ने कसा तंज, कहा- अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते तो ज्यादा अच्छा होता
Related Articles
अमेरिका फंडिंग से हुए बेलारूस में विरोध प्रदर्शन?
मास्को। पिछले साल राष्ट्रपति चुनाव (presidential election) के बाद बेलारूस(Belarus) में हुए जोरदार सरकार विरोधी प्रदर्शनों (Anti government demonstrations) के पीछे क्या अमेरिका(America) का हाथ था? क्या प्रदर्शनों के आयोजकों को अमेरिकी संस्था नेशनल एन्डॉवमेंट फॉर डेमोक्रेसी American institution National Endowment for Democracy (NED) ने पैसे दिए थे? ये सवाल रूसी वेबसाइट रशियाटुडे.कॉम पर छपी […]
मुंबई आतंकी हमला : आरोपी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर अमेरिकी कोर्ट ने लगाई रोक
वॉशिंगटन (washington) । बाइडेन प्रशासन (Biden Administration) की अपील को खारिज करते हुए एक अमेरिकी अदालत (american court) ने पाकिस्तानी मूल के कनाडाई व्यवसायी तहव्वुर राणा (Tahawwur Rana) के भारत प्रत्यर्पण पर रोक लगाने का आदेश दिया है. तहव्वुर राणा पर 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों में शामिल होने का आरोप है और वह अमेरिका […]
कमला हैरिस को लेकर अमेरिका से आई ये बड़ी खबर, बाइडेन ले सकते हैं चौंकाने वाला फैसला
वॉशिंगटन: क्या अमेरिका (America) को जल्द कोई नया उप राष्ट्रपति मिल सकता है? यह सवाल इसलिए खड़ा हुआ है, क्योंकि राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) और कमला हैरिस (Kamala Harris) के बीच अनबन शुरू हो गई है. कहा जा रहा है कि दोनों में कई मुद्दों को लेकर मतभेद हैं. ऐसे में बाइडेन उप राष्ट्रपति […]