
भोपाल। प्रदेश में करीब 200 से ज्यादा नगरीय निकायों के प्रतिनिधि अपनी मांगों को लेकर आज सुबह मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। जहां उन्होंने अपना कार्यकाल बढ़ाने की मांग की । साथ ही कहा कि यदि कार्यकाल नहीं बढ़ाया तो फिर उपचुनाव का बहिष्कार करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी निकाय प्रतिनिधि जिनमें नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद के अध्यक्ष एवं अन्य प्रतिनिधियों को प्रदेश के विकास में जुटने को कहा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved