img-fluid

अब प्रदेश में चलेगा गंदगी भारत छोड़ो अभियान

August 17, 2020

  • नगरीय विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने किया अपशिष्ट प्रबंधन इकाई का लोकार्पण

भोपाल। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने मसवासी ग्रंट में अत्याधुनिक एकीकृत ठोस प्रबंधन इकाई के लोकार्पण के साथ ही प्रदेश में ‘गंदगी भारत छोड़ो-मध्यप्रदेश अभियान का शुभारंभ कर दिया है। यह अभियान 30 अगस्त तक चलेगा। मंत्री ने कहा कि कचरे के परिवहन के समय गाँव के लोगों को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और कटनी में अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट संचालित हैं, लेकिन सागर का यह प्लांट आधुनिकतम मशीनों से लैस है। प्लांट में सागर नगर निगम सहित जिले के 10 नगरीय निकाय खुरई, मकरोनिया, राहतगढ़, बीना, देवरी, बंडा, गढ़ाकोटा, रहली, शाहपुर, शाहगढ़ से निकलने वाले कचरे का निष्पादन किया जायेगा और जैविक खाद तैयार की जायेगी। प्लांट संक्रामक बिमारियों से रोकथाम और सागर को कचरा मुक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।

Share:

  • फेसबुक केस से ध्यान हटाने के लिए भाजपा के आदेश पर संजय झा ने किया ट्वीट

    Mon Aug 17 , 2020
    नई दिल्ली। कांग्रेस से निकाले गए संजय झा के बयान पर कांग्रेस आलाकमान की प्रतिक्रिया आ गई है। आलाकमान का कहना है कि ऐसी कोई चिट्ठी नहीं है और न ही ऐसी कोई चिट्ठी मिली है। संजय झा कांग्रेस पार्टी के सदस्य नहीं हैं और वे फेसबुक-बीजेपी लिंक केस से पर्दा हटाने के लिए भाजपा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved