
चित्तूर । आंध्रप्रदेश में एक बार फिर जहरीली गैस के रिसाव की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के पुतलपट्टू में स्थित एक दूध डेयरी में अमोनिया गैस का रसाव हो गया। पुतलपट्टू मंडल के बंदापल्ली में इस गैस लीक होने के बाद 12 लोगों के बेहोश हो गए हैं।
पित्तलपट्टु सब इंस्पेक्टर के अनुसार बेहोश हुए सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। सभी सुरक्षित और खतरे से बाहर हैं। बताया जा रहा है कि अमोनिया गैस को डेयरी में रखा गया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved