img-fluid

मां ने प्रेमी के संग मिलकर की बेटी की हत्या, दोनों से थे आरोपी के संबंध

August 21, 2020


बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में अवैध संबंधों के चलते एक लडक़ी को उसकी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। ये मामला थाना सुभाष नगर क्षेत्र के करेली का है। बुधवार रात हुई इस हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक लडक़ी की हत्यारी मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, थाना सुभाष नगर के रहने बाले अब्दुल मतीम ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी बेटी उसमा की रात तीन बजे अज्ञात व्यक्तियों ने गला दबाकर हत्या कर दी है और उसकी मां मुकीस बानो को धारदार हथियार से जख्मी कर दिया है। इस सूचना पर थाना सुभाष नगर पुलिस ने अज्ञात लोगों की खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया। बरेली एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने इस घटना की छानबीन के लिए एक टीम का गठन किया। उनके निर्देशन में टीम ने इस हत्या का खुलासा मात्र तीन घंटे में कर दिया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतक की मां मुकीस बानो और उसके प्रेमी कौशर को गिरफ्तार किया है। कौशर ने बताया कि मृतका की मां मुकीस बानो के साथ मिलकर उसने उसमा की हत्या की। आरोपी ने बताया कि मृतका की मां मुकीस बानो से मेरे नाजायज सम्बन्ध थे। कुछ दिन पहले तक मृतका उसमा से भी उसके नाजायज सम्बन्ध हो गए।

Share:

  • निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो, 7 लाख मांगे

    Fri Aug 21 , 2020
    इन्दौर। एक व्यक्ति को निर्वस्त्र कर उसका वीडियो बनाकर 7 लाख रुपए मांगने वाले आरोपी के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई की और उसे गिरफ्तार किया। एएसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पीडब्ल्यूडी क्वार्टर निवासी 48 वर्षीय पीडि़त की शिकायत पर हर्षित राठौर उर्फ आसिफ खान पिता राजीव राठौर उर्फ महबूब खान निवासी मराठी मोहल्ला […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved