भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

प्रियंका से पहले शिवराज की सभा में उमड़ेगी महिलाओं की भीड़

  • चुनाव के चलते महाकौशल की 38 सीटों पर नजर

भोपाल। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं के दौरे शुरू हो गए हैं। इस महीने कांग्रेस नेताओं से लेकर प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी की प्रदेश में सभाएं हो सकती हैं। महाकौशल क्षेत्र के जबलपुर में कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी की 12 जून को बड़ी सभा होने जा रही है। जिसमें महाकौशल क्षेत्र के जिलों से महिलाओं की बड़ी संख्या में भीड़ जुटाई जाएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 जून केा जबलपुर में लाड़ली बहना योजना के तहत बड़ा आयोजन करने जा रहे हैं। इस दिन जबलपुर में योजना का राज्य स्तरीय आयोजन होगा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की पात्र महिलाओं के खातों में लाड़ली बहना योजना के तहत पैसा डालेंगे। प्रदेश सरकार 10 जून को लाड़ली बहना योजना के तहत 1.25 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों मेें एक-एक हजार रुपए की राशि डालने जा रही है। देश में महिला सशक्तिकरण के लिए इस दिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी तैयारी में जुटी है। जबलपुर में मुख्य समारोह में तैयारी शुरू हो गई है। इस समारोह में जबलपुर संभाग के सभी जिलों से करीब दो से तीन लाख महिला हितग्राहियों के पहुंचने की संभावना है। जबकि जिलों में होने वाले आयोजनों में भी महिलाओं की अच्छी खासी संख्या पहुंचेगी। प्रदेश भर में 10 जून को होने वाले आयोजनों को लेकर तैयारियों चल रही हैं। राज्य शासन इसकी नियमित समीक्षा में जुटी है।


महिलाओं को सीधे लाभ पहुंचाने वाली देश की पहली योजना
महिलाओं से जुड़ी केंद्र एवं राज्य सरकारों की कई योजनाएं संचालित हो रही है। लेकिन लाड़ली बहना योजना महिलाओं केा सीधे आर्थिक लाभ पहुंचाने वाली देश की पहली बड़ी योजना है। जिसके जरिए महिलाओं केा हर महीने 1-1 हजार रुपए मिलेंगे।

Share:

Next Post

बाघों का इलाका ग्रीन बेल्ट ही रहेगा, बड़े तालाब के आसपास नहीं होगा निर्माण

Sat Jun 3 , 2023
भोपाल के विकास का खाका तैयार भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने राजधानी भोपाल के विकास का संशोधित प्रारूप शुक्रवार को जारी कर दिया। मास्टर प्लान-2031 का ड्रॉफ्ट तीन साल में दूसरी बार जारी किया गया है। इससे पहले 10 जुलाई 2020 को जारी जारी ड्रॉफ्ट में सुझाव और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर सरकार […]